• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पृथ्‍वी जैसे कितने ग्रह हो सकते हैं ब्रह्मांड में? आप गिनते गिनते थक जाएंगे! जानें क्‍या कहती है रिपोर्ट

पृथ्‍वी जैसे कितने ग्रह हो सकते हैं ब्रह्मांड में? आप गिनते-गिनते थक जाएंगे! जानें क्‍या कहती है रिपोर्ट

साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट चक ब्रूक्स ने फोर्ब्‍स मैगजीन में यह समझाने की कोशिश की है।

पृथ्‍वी जैसे कितने ग्रह हो सकते हैं ब्रह्मांड में? आप गिनते-गिनते थक जाएंगे! जानें क्‍या कहती है रिपोर्ट

चक ब्रूक्स का कहना है कि इतनी बड़ी संख्‍या में पृथ्‍वी जैसे ग्रहों की संभावना से दूसरी दुनिया के जीवों यानी एलियंस के संपर्क में आने की संभावना ‘गंभीर सोच’ बन जाती है।

ख़ास बातें
  • साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट चक ब्रूक्स ने यह समझाया है
  • उन्‍होंने फोर्ब्‍स मैगजीन में इस बारे में विस्‍तार से लिखा है
  • अगले कुछ दशकों में एलियंस से हो सकता है संपर्क
विज्ञापन
दुनियाभर के वैज्ञानिक पृथ्‍वी के अलावा ऐसे ग्रहों की तलाश में जुटे हैं, जहां जीवन मुमकिन हो सकता है। लेकिन अगर कहा जाए कि ऐसे ग्रहों की संख्‍या एक-दो नहीं बल्कि अरबों में हो सकती है, तो यकीन करना मुश्किल होगा। साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट चक ब्रूक्स ने फोर्ब्‍स मैगजीन में यह समझाने की कोशिश की है। तमाम रिसर्चों के हवाले से वह लिखते हैं कि 
न्यूजीलैंड में ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के खगोलविदों का दावा है कि अकेले हमारी आकाशगंगा यानी मिल्‍की-वे में पृथ्‍वी जैसे लगभग 100 अरब ग्रहों की मौजूदगी हो सकती है। चक ब्रूक्स कहते हैं कि ब्रह्मांड में मौजूद 500 अरब से ज्‍यादा आकाशगंगाओं से गुणा की जाए, तो हमारे ब्रह्मांड में लगभग 50,000,000,000,000,000,000 ग्रह रहने योग्य हो सकते हैं। जाहिर तौर पर आप इस संख्‍या को नहीं पढ़ पा रहे होंगे, चक ब्रूक्‍स ने यह संख्‍या 50 सेक्सटिलियन (sextillions) बताई है। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, चक ब्रूक्स का कहना है कि इतनी बड़ी संख्‍या में पृथ्‍वी जैसे ग्रहों की संभावना से दूसरी दुनिया के जीवों यानी एलियंस के संपर्क में आने की संभावना ‘गंभीर सोच' बन जाती है। उन्‍होंने बताया कि नई पावरफुल दूरबीनों और अंतरिक्ष जांचों से मिले सबूत बताते हैं कि हमारे अपने सौर मंडल में ‘पानी विचार से अधिक सामान्य है और जीवन के ऑर्गेनिक बिल्डिंग ब्‍लॉक्‍स भी प्रचुर मात्रा में हैं'।

अगर पृथ्‍वी जैसे अरबों ग्रह हमारे ब्रह्मांड में हैं, तो फ‍िर आजतक साइंटिस्‍ट एलियन लाइफ का पता क्‍याें नहीं लगा सके। चक ब्रूक्स इस पर कोई आश्‍चर्य नहीं जताते। तमाम रिसर्च और शोध के हवाले से वह कहते हैं कि पृथ्वी ‘ऐसी युवा सभ्यता है जिसने हाल के युग में केवल बिजली की खोज की'। व‍ह कहते हैं, हम अभी एक्‍स्‍प्‍लोरेशन की शुरुआत में ही हैं। उन्‍होंने कहा कि तारों के लिए मनुष्य की वास्तविक खोज अभी शुरू हुई है।

चक ब्रूक्‍स कहते हैं कि कुछ वैज्ञानिक अब अनुमान लगा रहे हैं कि अगले कुछ दशकों में हमारा संपर्क एलियंस से हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो कल की साइंस फिक्शन थी, वह आज की वास्तविकता है। अगर हम कहीं और जीवन की खोज करते हैं तो यह निश्चित रूप से हमारे विश्वास, धर्मों और संस्कृति को प्रभावित करेगा। एलियंस से संपर्क घबराहट और भ्रम पैदा कर सकता है या यह मनुष्यों को एक प्रजाति के रूप में एकजुट करने का काम कर सकता है।

एक्सट्रीमटेक मैगजीन के अनुसार हमारा सबसे नजदीकी संभावित रहने योग्य ग्रह ताऊ सेटी ई (कोर) है। यह पृथ्वी से 11.9 प्रकाश वर्ष दूर है। अबतक के सबसे तेज स्‍पेसक्राफ्ट से भी वहां पहुंचने में करीब 51 हजार साल लग जाएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  2. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  3. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  4. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  6. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  7. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  9. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  10. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »