• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 1 हजार वोल्‍ट तक बिजली पैदा कर सकती हैं मधुमक्खियां, नई रिसर्च ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया

1 हजार वोल्‍ट तक बिजली पैदा कर सकती हैं मधुमक्खियां, नई रिसर्च ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया

Study : ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का यह शोध मधुमक्खियों की उपयोगिता का एक नया आयाम पेश करता है।

1 हजार वोल्‍ट तक बिजली पैदा कर सकती हैं मधुमक्खियां, नई रिसर्च ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया

Study : रिसर्चर्स ने मधुमक्खियों के झुंड के दौरान करंट को मापने के लिए और इलेक्ट्रिक फील्‍ड पर नजर रखने के लिए एक कैमरे का इस्तेमाल किया।

ख़ास बातें
  • रिसर्च के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने पैदा किया करंट।
  • 100 से 1000 वोल्ट प्रति मीटर तक करंट पैदा किया
  • झुंड जितना बड़ा होगा, इलेक्ट्रिक फील्‍ड उतना ही अधिक होगा
विज्ञापन
मधुमक्खियां बिजली पैदा करने में मदद कर सकती हैं। पढ़कर यकीन नहीं होता, लेकिन एक हालिया स्‍टडी में यह बताया गया है। जर्नल आईसाइंस में प्रकाशित नया शोध कहता है कि मधुमक्खियों के झुंड बिजली उत्पादन में मदद कर सकते हैं? शोध कहता है कि मधुमक्खियां मेघ गर्जना (thunderstorm) के समान विद्युत आवेश (electrical charge) उत्पन्न कर सकती हैं। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी (University of Bristol) के रिसर्चर्स का यह शोध मधुमक्खियों की उपयोगिता का एक नया आयाम पेश करता है। 

स्‍टडी के फर्स्‍ट लेखक और जीवविज्ञानी एलार्ड हंटिंग ने (Ellard Hunting) ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि य‍ूनिवर्सिटी की टीम विभिन्न जीवों के बारे में अध्ययन कर रही थी, जो पर्यावरण में उपलब्ध स्थिर विद्युत क्षेत्रों (static electric fields) का उपयोग करते हैं। उन्‍होंने कहा कि वायुमंडलीय इलेक्ट्रिसिटी ना सिर्फ मौसम की घटनाओं को प्रभावित करती है, यह जीवों को उनका भोजन खोजने जैसे कामों में भी मदद करती है।

हंटिंग ने उदाहरण देते हुए बताया कि फूलों में एक विद्युत क्षेत्र होता है और मधुमक्खियां इन क्षेत्रों को समझ सकती हैं। फूलों के ये विद्युत क्षेत्र मधुमक्खी द्वारा विजिट किए जाने पर बदल सकते हैं और अन्य मधुमक्खियां उस जानकारी का इस्‍तेमाल यह पता लगाने के लिए कर सकती हैं कि क्या किसी फूल को विजिट किया गया है। 

रिसर्चर्स ने मधुमक्खियों के झुंड के दौरान करंट को मापने के लिए और इलेक्ट्रिक फील्‍ड पर नजर रखने के लिए एक कैमरे का इस्तेमाल किया। यहां झुंड से मतलब उन मधुक्खियों से है, जिसमें रानी मधुमक्खी लगभग 12000 अन्‍य मधुमक्खियों के साथ उड़ती है। मधुमक्खियां जब रिसर्चर्स के रिसर्च क्षेत्र से गुजरीं तो उन्‍होंने लगभग तीन मिनट के लिए करंट को ट्रैक किया। यह 100 से 1000 वोल्ट प्रति मीटर तक था। रिसर्चर्स का कहना है कि मधुमक्खियों का झुंड जितना बड़ा होगा, इलेक्ट्रिक फील्‍ड उतना ही अधिक होगा। 

इस रिसर्च का फौरी तौर पर उपयोग भले ना किया जा सके, लेकिन यह भविष्‍य की रिसर्च और मधुमक्खियों के इस्‍तेमाल को अन्‍य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर फोकस कर सकता है। यह रिसर्च एक शुरुआती कदम है। अगर वैज्ञानिक मधुमक्खियों का इस्‍तेमाल करके बिजली उत्‍पादन के बारे में सोच को आगे बढ़ाते हैं, तो उन्‍हें इस पर बहुत काम करना होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  3. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  4. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  5. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  6. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  7. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  8. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »