धूमकेतु के बारे में कहा गया है कि यह कूपर बेल्ट से आया है।
Photo Credit: NASA
हबल टेलीस्कोप के डेटा की मदद से इस अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना के बारे में पता चला है।
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की नजर एक हैरान करने वाली घटना पर पड़ी है। NASA ने एक धूमकेतु या, कॉमेट (comet) की दिशा बदलते देखी है। यह धूमकेतु बृहस्पति परिवार का बताया गया है जिसकी दिशा पलट गई है। ऐसा पहली बार देखा गया है। हबल टेलीस्कोप के डेटा की मदद से इस अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना के बारे में पता चला है। आइए जानते हैं क्या हैं इसके मायने।
अंतरिक्ष में तूफान की गति से चलने वाले एक धूमकेतु ने अपनी घूमने की दिशा एकदम से बदल दी। NASA के मुताबिक, हबल टेलीस्कोप के 2017 के डेटा को देखने से पता चलता है कि एक धूमकेतु जिसका नाम 41P/Tuttle–Giacobini–Kresak है, ने अपनी दिशा एकदम से बदल ली। यह जुपिटर फैमिली से संबंध रखता है। नासा ने बताया है कि जैसे ही यह धूमकेतु सूरज के करीब पहुंचा इसने अपनी रोटेशन बदल दी।
Hubble Space Telescope के दिसंबर 2017 के डेटा के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने जब इसकी चमक को देखा तो इसके बारे में पता चला। कहा गया है कि इस कॉमेट का न्यूक्लियस यानी केंद्र या नाभिक बहुत छोटा है। यह केवल 1 किलोमीटर जितने साइज का है। किसी धूमकेतु के लिए यह न्यूक्लियस बहुत छोटा है जिससे कि उसके लिए पलटना बहुत आसान हो जाता है।
धूमकेतु के बारे में कहा गया है कि यह कूपर बेल्ट से आया है। यह सूरज का चक्कर लगाता है और जुपिटर के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में अक्सर पहुंचता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 1500 साल पहले यह इस ऑर्बिट में आया था और आने वाले करीबन 10 हजार सालों तक यह इसी ऑर्बिट में रह सकता है।
यह धूमकेतु भीतरी सौरमंडल में हर 5.4 साल में आता है। जब 2017 में यह आया तो इसकी गति एकदम से धीमी हो गई। यहां से इसने एक बड़ी पलटी मारी और इसकी गति धीमी होने के बाद फिर से तेज हुई। लेकिन अचानक इसने उल्टी दिशा में घूमना शुरू कर दिया। जब कोई धूमकेतु सूर्य के निकट आता है, तो उसकी गर्मी से जमी हुई बर्फ सीधे गैस में परिवर्तित हो जाती है। इस प्रक्रिया को उर्ध्वपातन (sublimation) कहा जाता है, जिससे पदार्थ अंतरिक्ष में ब्लास्ट हो जाता है और धूमकेतु की चमकती पूंछ बनती दिखती है। गैस के ये जेट स्ट्रीम किसी भी कॉमेट की घूमने की प्रक्रिया को बदलने की ताकत रखते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट