एलियंस को लेकर हॉलीवुड के बड़े डायरेक्‍टर ने किया यह दावा, आप भी जानें

एलियंस को लेकर स्‍टीवन स्‍पीलबर्ग ने अपने विचार एक अमेरिकी टीवी शो में रखे। स्‍टीवन ने कहा कि मैथमैटिकली उनके लिए यह मानना नामुमकिन है कि इस ब्रह्मांड में सिर्फ इंसान ही सबसे ज्‍यादा बुद्धि‍मान है।

एलियंस को लेकर हॉलीवुड के बड़े डायरेक्‍टर ने किया यह दावा, आप भी जानें

Photo Credit: Youtube grab

स्‍टीवन के मुताबिक एलियंस के साथ 500 से ज्‍यादा बार आमना-सामना होने की उन्‍हें जानकारी थी, जिसे अमेरिकी सरकार ने करीब 70 साल पहले दर्ज किया था।

ख़ास बातें
  • जुरासिक पार्क जैसी फ‍िल्‍म बना चुके डायरेक्‍टर ने रखी बात
  • अमेरिकी टीवी शो में एलियंस को लेकर की बात
  • कहा, ब्रह्मांड में सबसे बुद्धि‍मान इंसान, यह मानना नामुमकिन
विज्ञापन
एलियंस (Aliens) हैं या नहीं? यह सवाल हमेशा से विवादों में रहा है। इस दुनिया में बहुत से लोगों, वैज्ञानिकों और एक्‍सपर्ट का मानना है कि ब्रह्मांड में एलियंस की मौजूदगी है। हालांकि ज्‍यादातर लोग इस दावे को खारिज करते हैं क्‍योंकि अबतक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जो एलियंस के होने की पुष्टि करता हो। अब एक जाने-माने हॉलीवुड निर्देशक ने भी एलियंस की मौजूदगी को लेकर अपनी बात सामने रखी है। निर्देशक का नाम है- स्टीवन स्पीलबर्ग। वह कई सुपरहिट फ‍िल्‍मों का निर्माण कर चुके हैं मसलन-जुरासिक पार्क। एलियंस को लेकर क्‍या सोचते हैं स्‍टीवन, आइए जानते हैं।  
 

एलियंस पर क्‍या बोले स्टीवन स्पीलबर्ग

एलियंस को लेकर स्‍टीवन स्‍पीलबर्ग ने अपने विचार एक अमेरिकी टीवी शो में रखे। स्‍टीवन ने कहा कि मैथमैटिकली उनके लिए यह मानना नामुमकिन है कि इस ब्रह्मांड में सिर्फ इंसान ही सबसे ज्‍यादा बुद्धि‍मान है। कहीं ना कहीं स्‍टीवन का इशारा एलियंस की ओर था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्‍टीवन ने कहा कि उन्‍हें ऐसा लगता है एलियंस मौजूद हैं। उन्‍हें इस बात पर विश्‍वास नहीं होता है कि इस ब्रह्मांड में हम अकेले हैं। 
 

मामले की तह तक गए थे स्‍टीवन

शो में स्‍टीवन ने बताया कि एलियंस हैं या नहीं, यह जानने के लिए उन्‍होंने भी जांच की थी। स्‍टीवन के मुताबिक एलियंस के साथ 500 से ज्‍यादा बार आमना-सामना होने की उन्‍हें जानकारी थी, जिसे अमेरिकी सरकार ने करीब 70 साल पहले दर्ज किया था। कई और एक्‍सपर्ट की तरह स्‍टीवन को भी यही लगता है कि अमेरिकी सरकार वाकई में कुछ छुपाती आई है, खासकर एलियंस की मौजूदगी को लेकर।  
 

क्‍या स्‍टीवन ने देखा है UFO? 

अमेरिकी शो में हॉलीवुड निर्देशक ने यह भी बताया कि उन्‍होंने UFO को देखा है या नहीं। स्‍टीवन ने कहा कि उन्‍होंने कभी यूएफओ नहीं देखा। हालांकि वह चाहते हैं कि उन्‍होंने यूएफओ देखा होता। उनका मानना है कि जिन लोगों ने भी ऐसी चीजें देखी हैं, वो उन्‍हें एक्‍सप्‍लेन नहीं कर सकते। उन्‍होंने कहा कि वह नहीं जानते कि वह एलियंस की मौजूदगी पर विश्‍वास करते हैं या नहीं। उनके मुताबिक इंसान किसी चीज में तभी विश्‍वास करेगा, जब वह उसे अपनी आंखों से देख लेगा। 

 

अमेरिका में होती है एलियंस पर सबसे ज्‍यादा चर्चा

एलियंस में चर्चा करने वाला सबसे आम देश अमेरिका को माना जाता है, जहां आम लोगों के बीच भी एलियंस की मौजूदगी को लेकर धारणा है। एलियंस या यूएफओ देखे जाने की सबसे ज्‍यादा घटनाएं भी वहीं से सामने आती हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार और पेंटागन हमेशा से एलियंस की मौजूदगी को लेकर होने वाले दावे नकारता आया है। पिछले साल इस सिलसिले में अमेरिकी सांसदों की एक मीटिंग भी हुई थी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी यूएफओ देखे जाने से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »