हिमालय में मिला 60 करोड़ वर्ष पुराना समुद्र, भारत और जापान के वैज्ञानिकों की खोज

यह खोज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) और जापान की निगाता यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • हिमालय में मिले खनिज तत्वों में कैल्शियम, मैगनीशियम कार्बोनेट पाए गए हैं
  • इससे धरती के पिछले वातावरण के बारे में कुछ संकेत मिल सकते हैं
  • इसका इस्तेमाल क्लाइमेट मॉडलिंग में भी हो सकता है

वैज्ञानिकों का मानना है कि 50 करोड़ से 70 करोड़ वर्ष पहले बर्फ की मोटी परत से धरती ढकी थी

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में समुद्रों को लेकर बहुत सी नई जानकारियां सामने आई हैं। इसी कड़ी में भारत में हिमालय पर्वत श्रृंखला में प्राचीन काल के एक समुद्र की खोज की गई है। यह लगभग 60 करोड़ वर्ष पुराना हो सकता है। यह खोज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) और जापान की निगाता यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने की है। 

इस बारे में IISc की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि हिमालय में मिले खनिज तत्वों में कैल्शियम और मैगनीशियम कार्बोनेट पाए गए हैं। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में आसानी हो सकती है कि किस प्रकार के इवेंट्स की वजह से धरती के इतिहास में एक बड़ा ऑक्सिजेनेशन हुआ होगा। Precambrian Research में प्रकाशित इस स्टडी में IISc के सेंटर फॉर अर्थ साइंसेज के PhD छात्र और इस स्टडी के प्रमुख लेखक, Prakash Chandra Arya ने बताया है, "हमने पैलियो ओशन्स के लिए एक टाइम कैप्सूल खोजा है।" वैज्ञानिकों का मानना है कि 50 करोड़ से 70 करोड़ वर्ष पहले बर्फ की मोटी शीट्स से धरती लंबी अवधि तक ढकी थी। इसके बाद धरती के वातावरण में ऑक्सिजन की मात्रा बढ़ने से दूसरा सबसे बड़ा ऑक्सिजेनेशन इवेंट हुआ था। 
Advertisement

IISc का कहना है कि वैज्ञानिकों को अभी तक यह पूरी तरह पता नहीं चला है कि ये इवेंट्स कैसे आपस में जुड़े थे। इसकी बड़ी वजह बेहतर तरीके से संरक्षित किए गए जीवाश्मों की कमी और धरती के इतिहास में मौजूद सभी पुराने समुद्रों का गायब होना है। हालांकि, हिमालय में इस तरह की चट्टानों के मिलने से इस रहस्य का कोई उत्तर मिल सकता है। इस स्टडी में कहा गया है, "हमें प्राचीन काल के समुद्रों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। हमें यह नहीं पता कि वे समुद्र मौजूदा समुद्रों से कितने अलग या समान थे। यह जानकारी मिलने पर धरती के पिछले वातावरण के बारे में कुछ संकेत मिल सकते हैं और इनका इस्तेमाल क्लाइमेट मॉडलिंग के लिए हो सकता है।" 

हाल ही में रिसर्चर्स ने बताया था कि पिछले दो दशकों में दुनिया के समुद्रों में से 56 प्रतिशत से अधिक के संग में बड़ा बदलाव हुआ है। इसका कारण मानवीय कारणों से हो रहा जलवायु परिवर्तन हो सकता है। इन समुद्रों का आकार धरती पर कुल जमीन से बड़ा है। समुद्र का रंग इसके पानी में जीवन और सामग्रियों का संकेत देता है। इक्वेटर के निकट के रीजंस में यह रंग समय के ज्यादा हरा हुआ है। इससे समुद्रों की सतह के अंदर इकोसिस्टम में बदलाव का पता चल रहा है। अमेरिका के Massachusetts Institute of Technology (MIT) के रिसर्चर्स ने Nature जर्नल में प्रकाशित अपने पेपर में लिखा है कि समुद्र के रंग में यह बदलाव लोगों को आंख से कम दिखता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.