• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Greenland की बर्फ हर घंटे 3 करोड़ टन पिघल रही, मुंबई, चेन्‍नै जैसे शहरों का क्‍या होगा?

Greenland की बर्फ हर घंटे 3 करोड़ टन पिघल रही, मुंबई, चेन्‍नै जैसे शहरों का क्‍या होगा?

ग्रीनलैंड (Greenland) में बर्फ की चादर बहुत तेजी से पिघल रही है। यहां मौजूद बर्फ अमेरिका के टेक्‍सास शहर से आकार में तीन गुना बड़ी है।

Greenland की बर्फ हर घंटे 3 करोड़ टन पिघल रही, मुंबई, चेन्‍नै जैसे शहरों का क्‍या होगा?

बर्फ पिघलने की स्‍पीड पहले के अनुमानों से 20 फीसदी ज्‍यादा है। यानी हर घंटे 30 मिलियन टन बर्फ गायब हो रही है।

ख़ास बातें
  • ग्रीन की बर्फ की चादर तेजी से पिघल रही
  • एक स्‍टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
  • हर घंटे पिघल रही है 3 करोड़ टन बर्फ
विज्ञापन
Global Warming : ग्लोबल वॉर्मिंग ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को चिंति‍त किया हुआ है। अंटार्कटिका में बर्फ लगातार कम हो रही है। अब पता चला है कि ग्रीनलैंड (Greenland) में बर्फ की चादर बहुत तेजी से पिघल रही है। यहां मौजूद बर्फ अमेरिका के टेक्‍सास शहर से आकार में तीन गुना बड़ी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बर्फ पिघलने की स्‍पीड पहले के अनुमानों से 20 फीसदी ज्‍यादा है। यानी हर घंटे 30 मिलियन टन बर्फ गायब हो रही है। इसका सीधा असर समुद्र के जलस्‍तर पर होगा, जिसमें बढ़ोतरी होने से तटीय शहरों में मंडराता खतरा गहराता जाएगा। 

ग्रीनलैंड में पिघल रही बर्फ से जुड़ी स्‍टडी नेचर जर्नल में पब्लिश हुई है। वैज्ञानिक यह तो जानते थे कि ग्रीनलैंड में बर्फ पिघल रही है, लेकिन उसकी दर इतनी ज्‍यादा होगी, वैज्ञा‍निकों को अंदाजा नहीं था। यह स्‍टडी चिंत‍ित करने वाली है क्‍योंकि बर्फ पिघलने से समुद्र का लेवल बढ़ेगा, जो तट के किनारे बसे शहरों के लिए अच्‍छी खबर नहीं है। 

स्‍टडी के प्रमुख लेखक नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के ग्लेशियोलॉजिस्ट चाड ग्रीन हैं। उनका कहना है कि ग्रीनलैंड का लगभग हर ग्लेशियर खिसक रहा है। उन्‍होंने चिंता जताई कि ग्रीनलैंडर में हर जगह यह हो रहा है। गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने निष्‍कर्षों तक पहुंचने के लिए वैज्ञानिकों ने एआई मेथड यूज कीं और 38 साल के डेटा को एना‍लाइज किया। 

वैज्ञानिकों को पता चला कि 1985 के बाद से ग्रीनलैंड में बर्फ की चादर अपने किनारों पर लगभग 5,000 वर्ग किलोमीटर खत्‍म हो गई है जो एक ट्रिलियन टन बर्फ के बराबर है। पहले कहा गया था कि साल 2003 के बाद से ग्रीनलैंड में बर्फ हर साल 221 बिलियन टन खत्‍म हो रही है लेकिन अब पता चला है कि यह सालाना 43 बिलियन टन पिघल रही है। ये आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »