• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Global Warming: ये छोटा सा कीड़ा दुनिया के महाविनाश का बनेगा कारण! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Global Warming: ये छोटा सा कीड़ा दुनिया के महाविनाश का बनेगा कारण! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

क्लाइमेट चेंज में दीमक बड़ा कारक बन रहा है। इसके लिए वैज्ञानिकों के दीमकों पर दुनिया के अलग अलग हिस्सों में स्टडी की।

Global Warming: ये छोटा सा कीड़ा दुनिया के महाविनाश का बनेगा कारण! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Photo Credit: Wikimedia commons

वैज्ञानिकों के दीमकों पर दुनिया के अलग अलग हिस्सों में स्टडी की।

ख़ास बातें
  • बढ़ते तापमान में इन जीवों की संख्या दोगुनी तेजी से बढ़ती है।
  • दीमकों पर ग्लोबल वॉर्मिंग के असर का अध्य्यन किया गया है।
  • दीमकों से धरती का तापमान और ज्यादा बढ़ने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
ग्लोबल वार्मिंग आज के समय में दुनिया के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे प्राकृतिक आपदाओं ने विकाराल रूप लेना शुरू कर दिया है। वैज्ञानिक लगातार ऐसे तरीके खोज रहे हैं जिससे ग्लोबल वॉर्मिंग को रोका जा सके और क्लाइमेट चेंज को कंट्रोल किया जा सके। इस बीच एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है जिसमें एक छोटे से जीव को ग्लोबल वॉर्मिंग का बड़ा कारण बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, बढ़ते तापमान में इन जीवों की संख्या दोगुनी तेजी से बढ़ती है। क्या है ये स्टडी, और कौन से जीव से है धरती को खतरा, हम आपको पूरी बात बताते हैं। 

मिशिगन यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एक स्टडी की थी जिसमें दीमकों पर ग्लोबल वॉर्मिंग के असर का अध्य्यन किया गया था। इस स्टडी में एक चौंकाने वाली बात निकल कर सामने आई कि दीमक बढ़ते तापमान में तेजी से बढ़ती है। यानि कि इनकी संख्या दोगुनी तेजी से बढ़ने लगती है। वहीं, दूसरी ओर दीमक ऐसा जीव है जो लकड़ी को खाता है। इससे एक और खतरा ये भी बताया गया है कि लकड़ी को खाने के समय ऐसी प्रक्रिया होती है जिससे कार्बन डाइऑक्साइड व दूसरी गैसें भी निकलती हैं। यानि कि जो गैस ग्लोबल वार्मिंग का सबसे बड़ा कारण है, उसके उत्सर्जन में दीमक का भी बड़ा योगदान है और यह सीधे-सीधे थरती के तापमान को बढ़ा रहा है। स्टडी को साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। 

इसका अर्थ ये निकलता है कि दोनों चीजें एक दूसरे पर सीधा प्रभाव डाल रही हैं। जहां एक ओर बढ़ते तापमान से दीमकों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दीमकों से धरती का तापमान और ज्यादा बढ़ने में मदद मिल रही है। यह एक चक्र बन गया है जिसके घातक परिणाम आने के लिए वैज्ञानिक चिंतित हैं। 

दीमक जब खराब लकड़ी (dead wood) को खाता है तो इससे कार्बन डाइऑक्साइड और मिथेन जैसी गैसें निकलती हैं। ये गैसें वायुमंडल में इकट्ठा होकर धरती का तापमान बढ़ाने में सहायक बन रही हैं। स्टडी में सामने आया है कि जब गर्म हालात होते हैं तो दीमक लकड़ी को ज्यादा तेजी से खाने लगते हैं। उदाहरण के लिए कहा गया है कि अगर 10 डिग्री तापमान बढ़ता है तो दीमक 7 गुना ज्यादा तेजी से लकड़ी को खाने लगते हैं जिससे और ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल में पहुंचने लगती है।

क्लाइमेट चेंज में दीमक बड़ा कारक बन रहा है। इसके लिए वैज्ञानिकों के दीमकों पर दुनिया के अलग अलग हिस्सों में स्टडी की। डेड वूड यानि खराब लकड़ी खाने वाले दीमक कहां कहां पाए जाते हैं और वह किस तेजी से लकड़ी को खाते हैं इसके लिए वैज्ञानिकों ने उत्तरी क्वीन्सलैंड और सवाना के साथ 6 महाद्वीपों के क्षेत्रों की स्टडी की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Termites, global warming, climate change
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »