• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • SpaceX : एलन मस्‍क की कंपनी का अंतरिक्ष में जलवा! एक दिन में 2 मिशन लॉन्‍च किए, जानें इनके बारे में

SpaceX : एलन मस्‍क की कंपनी का अंतरिक्ष में जलवा! एक दिन में 2 मिशन लॉन्‍च किए, जानें इनके बारे में

SpaceX : स्टारलिंक सैटेलाइट्स ने बुधवार शाम कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर उड़ान भरी।

SpaceX : एलन मस्‍क की कंपनी का अंतरिक्ष में जलवा! एक दिन में 2 मिशन लॉन्‍च किए, जानें इनके बारे में

SpaceX : नासा के लिए जिस ‘क्रू -5 अंतरिक्ष यात्री मिशन’ को स्‍पेसएक्‍स ने लॉन्‍च किया, वह कंपनी का साल 2022 का 45वां मिशन था।

ख़ास बातें
  • नासा के 4 अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा स्‍पेस में
  • कुछ घंटों बाद ही 52 सैटेलाइट्स भी लॉन्‍च किए
  • स्‍टारलिंक के लिए भेजे गए सैटेलाइट्स
विज्ञापन
एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) अंतरिक्ष में नए इतिहास बना रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में लॉन्‍च करने के कुछ घंटों बाद ही स्‍पेसएक्‍स ने एक और लॉन्चिंग की। बुधवार शाम उसने अपने 52 और स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को कक्षा में स्थापित किया। इन स्टारलिंक सैटेलाइट्स ने बुधवार शाम कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर उड़ान भरी। फाल्कन 9 का पहला स्‍टेज पृथ्वी पर सुरिक्षत वापस आ गया है। सैटेलाइट लॉन्‍च होने के करीब 8.5 मिनट बाद फाल्‍कन 9 रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज ने प्रशांत महासागर में तैनात एक पिनपॉइंट पर लैंडिंग की। यह इस विशेष बूस्टर के लिए पांचवां लिफ्टऑफ और लैंडिंग थी। इस तरह की तकनीक स्‍पेसएक्‍स को एक ही रॉकेट को बार-बार इस्‍तेमाल करने की सुविधा देती है, जिससे लॉन्चिंग में आने वाली लागत घट जाती है। 

जानकारी के अनुसार, इस रॉकेट की मदद से अमेरिका के NROL-85 और NROL-87 जैसे मिशन लॉन्‍च किए जा चुके हैं। इसके अलावा जर्मन सरकार के एक सैटेलाइट और स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया गया है। 
एक ओर, फाल्कन 9 रॉकेट का पहला स्‍टेज धरती पर लैंड कर चुका था। वहीं, अपर स्‍टेज ने ऑर्बिट का अपना सफर जारी रखा। लिफ्टऑफ के लगभग 62 मिनट बाद इसने 52 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को कक्षा में पहुंचा दिया। स्‍पेसएक्‍स की स्‍टारलिंक एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जो लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है। अब तक स्पेसएक्स ने 3,400 से ज्‍यादा स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया है। कंपनी के पास 12,000 स्‍पेसक्राफ्ट लॉन्च करने की मंजूरी है, लेकिन वह इसे 30,000 तक ले जाना चाहती है। 

वहीं, नासा के लिए जिस ‘क्रू -5 अंतरिक्ष यात्री मिशन' को स्‍पेसएक्‍स ने लॉन्‍च किया, वह कंपनी का साल 2022 का 45वां मिशन था। इसने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। मिशन के तहत 4 अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में भेजा गया है। ये सभी आज वहां पहुंचने वाले हैं। स्पेसएक्स ने आज एक और मिशन लॉन्‍च करने की योजना बनाई है, जो फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना होगा। इसके तहत दो कमर्शल कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »