• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • कुत्तों में कहां से आती है इतनी समझदारी? स्‍टडी में दावा अपने दिमाग में ‘तस्‍वीर’ बना लेते हैं डॉग्‍स

कुत्तों में कहां से आती है इतनी समझदारी? स्‍टडी में दावा- अपने दिमाग में ‘तस्‍वीर’ बना लेते हैं डॉग्‍स

बुडापेस्ट की ईटवोस लोरंड यूनिवर्सिटी के फैमिली डॉग प्रोजेक्ट में एक नई स्‍टडी के तहत रिसर्चर्स ने यह समझने की कोशिश की है कि एक कुत्ते का दिमाग उनकी पसंदीदा वस्तुओं की कल्पना कैसे करता है।

कुत्तों में कहां से आती है इतनी समझदारी? स्‍टडी में दावा- अपने दिमाग में ‘तस्‍वीर’ बना लेते हैं डॉग्‍स

अपनी स्‍टडी के लिए रिसर्चर्स ने एक प्रयोग किया। उन्होंने 3 वर्ड लर्नर कुत्तों और 10 फैमिली डॉग्‍स को ट्रेनिंग दी।

ख़ास बातें
  • चीजें ढूंढने के लिए अपनी इंद्रियों का इस्‍तेमाल करते हैं डॉग्‍स
  • उनकी मल्‍टी मॉडल इमेज दिमाग में बना लेते हैं
  • इससे उन्‍हें कोई भी चीज ढूंढने में आसानी होती है
विज्ञापन
इंसान के लिए सबसे फ्रेंडली एनिमल की जब भी बात होती है, तो पहले पायदान पर आता है डॉगी। कुत्ते को वफादार और समझदार जानवर माना जाता है, जो लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाता है। अब रिसर्चर्स ने पता लगाया है कि कुत्ते उन ऑब्‍जेक्‍ट्स की मल्‍टी मॉडल इमेज अपने दिमाग में बना लेते हैं, जिनसे वह परिच‍ित होते हैं। कई कुत्ते तो चीजों के ढेर से आसानी से किसी खास खिलौने या ऑब्‍जेक्‍ट को ढूंढ निकालते हैं। बुडापेस्ट की ईटवोस लोरंड यूनिवर्सिटी के फैमिली डॉग प्रोजेक्ट में एक नई स्‍टडी के तहत रिसर्चर्स ने यह समझने की कोशिश की है कि एक कुत्ते का दिमाग उनकी पसंदीदा वस्तुओं की कल्पना कैसे करता है।

एनिमल कॉग्निशन में पब्लिश स्‍टडी के लीड रिसर्चर शैनी ड्रोर ने कहा कि अगर हम समझ सकते कि कुत्ते खिलौने की खोज करते समय किन इंद्रियों का इस्‍तेमाल करते हैं, तो इससे पता चल सकता है कि वो इसके बारे में कैसे सोचते हैं। रिसर्चर ने कहा कि कुत्ते खिलौने की खोज करने के लिए अपनी आंख और नाक का इस्‍तेमाल करते हैं, इसका मतलब है कि वो जानते हैं कि खिलौने से कैसे गंध आती है या वो कैसा दिखता है। 

अपनी स्‍टडी के लिए रिसर्चर्स ने एक प्रयोग किया। उन्होंने 3 वर्ड लर्नर कुत्तों और 10 फैमिली डॉग्‍स को ट्रेनिंग दी। वर्ड लर्नर कुत्ते चीजों का नाम सीख सकते हैं, लेकिन फैमिली डॉग्‍स ऐसा नहीं कर सकते। दोनों प्रकार के कुत्तों को एक खिलौना लाने की ट्रेनिंग दी गई। 

स्‍टडी में सामने आया कि सभी प्रशिक्षित कुत्ते अंधेरे और रोशनी में बाकी ऑब्‍जेक्‍ट्स के बीच रखे उस खिलौने को ढूंढ निकालने में सक्षम थे। हालांकि जब लाइट बंद की गई तो कुत्तों को खिलौने का पता लगाने में ज्‍यादा समय लगा।

रिसर्चर्स ने एक और प्रयोग किया, जिसमें सिर्फ वर्ड लर्नर कुत्तों ने भाग लिया। मकसद यह समझना था कि कुत्ते क्या सोचते हैं, जब खिलौनों का नाम लिया जाता है। स्‍टडी के को-राइटर डॉ क्लाउडिया फुगाजा ने कहा कि खिलौनों की खोज के लिए कुत्तों ने जिन इंद्रियों का इस्‍तेमाल किया, उससे यह समझने में मदद मिली है कि कुत्ते क्‍या कल्‍पना करते हैं। स्‍टडी में पता चला कि कुत्ते किसी चीज का नाम सुनते ही उसकी संवेदी विशेषताओं को रिकॉल करते हैं। वे अपने दिमाग में एक बहुसंवेदी (multisensory) मेंटल इमेज बनाते हैं जो उन्हें अंधेरे में भी किसी वस्तु का पता लगाने में मदद करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »