• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पता चल गया! डायनासोर का खात्मा किसने किया, वैज्ञानिकों को यहां मिले अंतरिक्ष से आए एस्ट्रॉयड के टुकड़े

पता चल गया! डायनासोर का खात्मा किसने किया, वैज्ञानिकों को यहां मिले अंतरिक्ष से आए एस्ट्रॉयड के टुकड़े

NASA ने डायनासोरों की मौजूदगी के जुडी एक बहुत बड़ी खोज का दावा किया है।

पता चल गया! डायनासोर का खात्मा किसने किया, वैज्ञानिकों को यहां मिले अंतरिक्ष से आए एस्ट्रॉयड के टुकड़े

डायनासोर के खात्मे से संबंधित सबूत जुटाने पर खोज 2012 में शुरू की गई थी।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने माना एस्ट्रॉयड बसंत में पृथ्वी से टकराया था।
  • अवशेषों में मिले टुकड़े एस्ट्रॉयड के होने का किया दावा
  • 6.60 करोड़ साल पहले टकराया था एस्ट्रॉयड
विज्ञापन
डायनासोर का नाम सुनते ही ज़हन में विशालकाय जीवों की छवि उभर आती है जिन्होंने कभी इस धरती पर राज किया होगा। वैज्ञानिक मानते हैं कि डायनासोर 6.60 करोड़ साल पहले दुनिया में मौजूद थे और एक अत्य़ंत विशाल एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने पर उनका नीले ग्रह से खात्मा हो गया। जहां पर ये एस्ट्रॉयड टकराया बताया जाता है उसे मैक्सिको के युक्टान आइलैंड के रूप में जाना जाता है। एस्ट्रॉयड के टकराने के बाद धरती पर शीत युग की शुरुआत हुई और उसके बाद फिर इन्सानों का आना हुआ। 

NASA ने डायनासोरों की मौजूदगी के जुडी एक बहुत बड़ी खोज का दावा किया है। एजेंसी ने दावा किया है कि टकराने वाले एस्ट्रॉयड के बहुत ही छोटे टुकड़े खोजे गए हैं जो गोंद में जमे पाए गए हैं। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों को उत्तरी डकोटा के हेल क्रीक फॉर्मेशन की एक जीवाश्म साइट पर कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जो बहुत हैरान करने वाली हैं। यह वही जगह है जहां पर डायनासोर का दुनिया से नाम-ओ-निशान मिटने के समय के सबूतों को अवशेषों के रूप में संजोकर रखा गया है। इनमें मलबे में फंसी एक मछली मिली है। इसके बारे में कहा गया है कि इस मछली ने उस मलबे को खाया होगा जो एस्ट्रॉयड की टक्कर के बाद बना होगा। इसके अलावा कछुआ मिला है और डायनासोर का पैर भी मिला है। Dinosaur Apocalypse नाम की डॉक्यूमेंट्री में इस खोज का खुलासा किया गया है। 

यह खोज आज की नहीं है, बल्कि 2012 में शुरू की गई थी। इसमें प्रकृतिवादी सर डेविड एटनबरो और जीवाश्म विज्ञानी रॉबर्ट डीपाल्मा को दिखाया गया है। रॉबर्ट 2012 से इस साइट पर काम कर रहे हैं जिसे Tanis कहा जाता है। उन्हें शुरुआत में ही यहां से कुछ सबूत मिले थे कि यहां डायनासोर के अंत से जुड़े कुछ अवशेष हो सकते हैं। 

साइट पर मिली जिस मछली की बात की गई है उसके जीवाश्म को स्टडी करने के बाद पचा चला कि एस्ट्रॉयड पृथ्वी पर वसंत ऋतु में आया था। जीवाश्म वैज्ञानिक मानते हैं कि यह साइट धरती पर डायनासोर के आखिरी दिन का सबूत है। रिसर्च में पता चला कि मलबे में जो छोटे-छोटे टुकड़े मिले हैं उनमें अधिकतर में कैल्शियम है। लेकिन जो दो टुकड़े मिले हैं उनमें क्रोमियम, निकेल जैसे कई दूसरे तत्व भी थे जो केवल एस्ट्रॉयड में ही पाए जाते हैं। इनके बारे में कहा गया है कि ये निश्चित रूप से अंतरिक्ष से आए किसी पिंड के ही टुकड़े हैं। जल्द ही इस बात की पुष्टि भी किए जाने की संभावना है कि एस्ट्रॉयड कहां से आया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »