• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान

AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान

बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे की एक अजीब गलती सामने आई है। कैमरे ने स्कूटर सवार की पीठ पर टंगे गिटार बैग को पीछे बैठा बिना हेलमेट वाला शख्स समझ लिया और ₹500 का चालान काट दिया।

AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान

Photo Credit: AI Generated

AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार बैग को बिना हेलमेट वाला पिलियन राइडर समझकर ₹500 का चालान काट दिया

ख़ास बातें
  • AI कैमरे ने गिटार बैग को पिलियन राइडर समझ लिया
  • हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में ₹500 का चालान कटा
  • चालान की तस्वीर में पीछे कोई व्यक्ति नजर नहीं आया
विज्ञापन

बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे की एक ऐसी गलती सामने आई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक स्कूटर सवार को ₹500 का चालान मिला, जबकि वह खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चला रहा था। असली गड़बड़ यह थी कि AI कैमरे ने उसकी पीठ पर टंगे गिटार बैग को पीछे बैठे बिना हेलमेट वाले यात्री के तौर पर पहचान लिया। इसके बाद सिस्टम ने पिलियन राइडर के हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में चालान जारी कर दिया। इस मामले को स्कूटर सवार सौविक दत्ता ने X पर शेयर किया, जिसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई।

गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान

सौविक दत्ता के मुताबिक, वे अपनी पत्नी के स्कूटर से अकेले सफर कर रहे थे और उनकी पीठ पर गिटार का बैग टंगा हुआ था। वे खुद हेलमेट पहने हुए थे। यह घटना ORR-Hebbal से Tin Factory जाने वाले रास्ते पर एक ट्रैफिक सिग्नल के पास हुई। AI आधारित ट्रैफिक सिस्टम ने गिटार के बैग को पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति के तौर पर पहचाना और उसे बिना हेलमेट वाली सवारी मान लिया।

चालान में भी साफ दिख रही थी पूरी तस्वीर

दिलचस्प बात यह है कि चालान के साथ जो तस्वीर भेजी गई, उसमें स्कूटर पर पीछे कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा था। तस्वीर में सौविक खुद हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं और उनकी पीठ पर गिटार बैग है। इसके बावजूद चालान में “PILLION-NOT WEARING PROTECTIVE HEAD GEAR” यानी पीछे बैठी सवारी के हेलमेट नहीं पहनने का उल्लंघन दर्ज किया गया। अटैच किए गए चालान के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, जुर्माने की रकम ₹500 थी।

सौविक दत्ता ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए चालान रद्द करने की मांग की। उनकी पोस्ट के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने सौविक को जवाब दिया और चालान को रिवर्स कराने के लिए आगे की प्रक्रिया बताई।

यह मामला दिखाता है कि AI आधारित ट्रैफिक कैमरे नियमों की निगरानी में मदद कर सकते हैं, लेकिन किसी तस्वीर की गलत पहचान होने पर मानवीय वेरिफिकेशन की जरूरत भी बनी रहती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »