अगस्त 2026 के TRAI के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी इस अवधि के दौरान 24 लाख नए वायरलैस यूजर्स को जोड़ने में कामयाब रही।
Reliance Jio ने एक बार फिर से Airtel, Vi को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया।
Reliance Jio एक बार फिर से नम्बर 1 टेलीकॉम कंपनी बन गई। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अगस्त 2026 के टेलीकॉम आंकड़े जारी किए हैं। इनसे पता चलता है कि Jio ने इस दौरान सबसे ज्यादा टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स जोड़कर Airtel, Vi को एक बार फिर से पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने अगस्त 2026 में 24 लाख नए यूजर्स को अपने बेस में जोड़ा है। आइए जानते हैं Airtel, Vi जैसे ऑपरेटर्स का क्या रहा आंकड़ा।
Reliance Jio ने एक बार फिर से Airtel, Vi को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़ने का रिकॉर्ड बनाया। अगस्त 2026 के TRAI के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी इस अवधि के दौरान 24 लाख नए वायरलैस यूजर्स को जोड़ने में कामयाब रही। Airtel ने इस अवधि के दौरान 21 लाख नए यूजर्स को जोड़ा। वहीं, Vodafone Idea यहां बहुत ही पीछे दिखाई दी। कंपनी ने केवल 50 हजार ही नए यूजर्स अपने खेमे में जोड़े। रोचक रूप से BSNL, Vi के बहुत पास रही जिसने 49 हजार नए यूजर्स जुटाए।
ध्यान देने वाली बात यह है कि चारों ही टेलीकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स में इजाफा किया। इस बार किसी के सब्सक्राइबर्स कम नहीं हुए। इंडस्ट्री ने कुल 50.5 लाख नए यूजर्स को जोड़ा। कंपनियों के शेयर की बात करें तो Jio सबसे आगे है। कंपनी का मार्केट शेयर 39.31% है जो कि चारों में सबसे अधिक है। Airtel, Jio के बहुत करीब है, Airtel मार्केट शेयर 38.01% है। Vodafone Idea तीसरे नम्बर पर मार्केट शेयर करती है और इसका मार्केट शेयर 15.43% है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी यहां सबसे कम मार्केट शेयर रखती है। BSNL का मार्केट शेयर 7.24% बताया गया है।
Jio कई सालों से देश में नम्बर 1 रही है। कंपनी वायरलेस सेगमेंट में सबसे आगे है। लेकिन हाल की कुछ तिमाहियों में Airtel ने इस अंतर को तेजी से कम किया है। हालांकि, एयरटेल का प्रति यूजर औसत रिवेन्यू (ARPU) बेहतर है। जियो बेशक सबसे ज्यादा यूजर्स रखती है, लेकिन एयरटेल अपने हर ग्राहक से तुलनात्मक रूप से ज्यादा कमाई कर रही है। सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या में Jio ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वायरलाइन सेग्मेंट में भी यह सबसे बड़ी कंपनी है। इसमें भी जियो का मार्केट शेयर 32.98% है, जबकि Airtel का 25.35% मार्केट शेयर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999