बिटकॉइन पर बिकवाली का प्रेशर, प्राइस गिरकर 97,800 डॉलर
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। अमेरिका ने चीन और मेक्सिको सहित कुछ देशों से इम्पोर्ट पर टैरिफ लगाया है।इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत घटकर लगभग लगभग 97,760 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी।