• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Water on Moon : चीनी वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी! चंद्रमा से लाए सैंपल में खोजा ‘पानी’

Water on Moon : चीनी वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी! चंद्रमा से लाए सैंपल में खोजा ‘पानी’

Water on Moon : इस रिसर्च ने संभावित रूप से खुलासा किया है कि चंद्रमा की सतह पर पानी के मॉलिक्‍यूल्‍स, हाइड्रेटेड सॉल्‍ट्स के रूप में मौजूद हो सकते हैं।

Water on Moon : चीनी वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी! चंद्रमा से लाए सैंपल में खोजा ‘पानी’

ये सैंपल लाए गए थे चंद्रमा से।

ख़ास बातें
  • चंद्रमा से लाए गए सैंपलों में मिले वॉटर मॉलिक्‍यूल
  • क्रिस्टलीय पानी के 6 मॉलिक्‍यूल्‍स के साथ मिला हाइड्रेटेड मिनरल
  • यह स्‍टडी जर्नल नेचर एस्‍ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई है
विज्ञापन
Water on Moon : चीनी वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। चीन के चांग'ई 5 मिशन द्वारा पृथ्‍वी पर लाए गए चंद्रमा के सैंपलों में एक नए प्रकार के मॉलिक्‍यूलर स्‍ट्रक्‍चर को खोजा गया है, जिसमें पानी की मौजूदगी है। चीन के सरकारी मीडिया सीजीटीएन की रिपोर्ट के अनुसार, पहले भी सबूतों से पता चला है कि चंद्रमा की सतह पर हाइड्रॉक्सिल ग्रुप्‍स के रूप में पानी या पानी की बर्फ मौजूद है। अब चाइनीज अकैडमी ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने क्रिस्टलीय पानी के 6 मॉलिक्‍यूल्‍स के साथ एक हाइड्रेटेड मिनरल पाया है।

यह स्‍टडी जर्नल नेचर एस्‍ट्रोनॉमी में पब्लिश हुई है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस खोज से चंद्रमा की सतह पर पानी के मॉलिक्‍यूल्‍स और अमोनियम (ammonium) के असल फॉर्म की जानकारी मिली है यानी वह किस स्‍वरूप में मौजूद है। खास बात है कि खोजे गए मिनरल का स्‍ट्रक्‍चर पृथ्वी के ज्वालामुखियों के पास पाए जाने वाले मिनरल से काफी मिलता-जुलता है। 

इस रिसर्च ने संभावित रूप से खुलासा किया है कि चंद्रमा की सतह पर पानी के मॉलिक्‍यूल्‍स, हाइड्रेटेड सॉल्‍ट्स के रूप में मौजूद हो सकते हैं। ये हाइड्रेट चंद्रमा के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उन क्षेत्रों में भी हैं जहां सूर्य की रोशनी आती है। रिसर्चर्स का कहना है कि यह खोज फ्यूचर में चंद्रमा पर वॉटर रिसोर्सेज के डेवलपमेंट के लिए नई संभावनाएं खोलेगी।

गौरतलब है कि चीन लगातार चांद पर अपने मिशन भेज रहा है। पिछले महीने ही चीन का रोबोटिक चांग'ई 6 मिशन (Chang'e 6 mission) चंद्रमा के सुदूर इलाके से सैंपल इकट्ठा करके पृथ्‍वी पर लौटा था। चंद्रमा का सुदूर इलाका वह जगह है, जो पृथ्‍वी से नहीं दिखाई देती। दुनिया में पहली बार कोई मून मिशन उस जगह से सैंपल लेकर वापस धरती पर लौटा। चीनी वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि चांग'ई 6 मिशन भी चांद के बारे में नई जानकारियां जुटाएगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  2. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  4. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  5. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  6. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  7. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  8. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  9. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  10. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »