• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चीन ने रचा इतिहास! चंद्रमा के उस इलाके से 2 किलो ‘धूल पत्‍थर’ लेकर पृथ्‍वी पर लौटा, जिसे हम नहीं देख पाते

चीन ने रचा इतिहास! चंद्रमा के उस इलाके से 2 किलो ‘धूल-पत्‍थर’ लेकर पृथ्‍वी पर लौटा, जिसे हम नहीं देख पाते

Change 6 mission returned : चंद्रमा का सुदूर इलाका वह जगह है, जो पृथ्‍वी से नहीं दिखाई देती।

चीन ने रचा इतिहास! चंद्रमा के उस इलाके से 2 किलो ‘धूल-पत्‍थर’ लेकर पृथ्‍वी पर लौटा, जिसे हम नहीं देख पाते

Photo Credit: scmp

दुनिया में पहली बार कोई मून मिशन चंद्रमा के सुदूर हिस्‍से से सैंपल लेकर वापस धरती पर लौटा है।

ख़ास बातें
  • चंद्रमा के मून मिशन की बहुत बड़ी कामयाबी
  • चंद्रमा के सुदूर इलाके से मटीरियल लेकर धरती पर लौटा
  • पहली बार उस हिस्‍से से कोई देश लेकर आया सैंपल
विज्ञापन
Chang'e 6 mission returned : अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन ने एक और इतिहास रच दिया है। चीन का रोबोटिक चांग'ई 6 मिशन (Chang'e 6 mission) मंगलवार को चंद्रमा के सुदूर इलाके से सैंपल इकट्ठा करके पृथ्‍वी पर लौट आया। चंद्रमा का सुदूर इलाका वह जगह है, जो पृथ्‍वी से नहीं दिखाई देती। दुनिया में पहली बार कोई मून मिशन उस जगह से सैंपल लेकर वापस धरती पर लौटा है। मी‍डिया रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर चांग'ई 6 मिशन का कैप्‍सूल चीन के इनर मंगोलिया ऑटोनॉमस रीजन में उतरा। 

Chang'e 6 मिशन के चार मुख्‍य हिस्‍से थे। ये थे- लूनार लैंडर, वापस लौटने वाला कैप्‍सूल, एक ऑर्बिटर और लैंडर के साथ गया छोटा रॉकेट। चीन ने इस मून मिशन को 3 मई को लॉन्‍च किया था, जो 5 दिनों के बाद ही चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था। 

1 जून को चांग'ई 6 मिशन के लैंडर ने चंद्रमा के विशाल दक्षिणी ध्रुव- ऐटकेन बेसिन (Aitken basin) के अपोलो क्रेटर में लैंड किया था। स्‍पेसडॉटकॉम के अनुसार, लैंडर ने स्कूप और ड्रिल का इस्‍तेमाल करके लगभग 4.4 पाउंड (2 किलोग्राम) सैंपल इकट्ठा किए। उस मटीरियल को पृथ्‍वी पर लौटने वाले कैप्‍सूल में डालकर चंद्रमा पर गए छोटे से रॉकेट की मदद से चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचा गया और फ‍िर पृथ्‍वी पर लैंड कराया गया। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, चीनी कैप्सूल ने 21 जून के आसपास पृथ्वी की ओर बढ़ना शुरू कर दिया था। इनके सकुशल धरती पर पहुंचने के बाद चीन का यह मून मिशन सफलता के साथ पूरा हो गया है। 
 

सैंपल तो सोवियत यूनियन और USA भी लाए हैं, फ‍िर यह कैसे अलग? 

Chang'e 6 मिशन ऐसा पहला मिशन नहीं है, जो चंद्रमा से सैंपल लेकर धरती पर आया हो। सोवियत यूनियन और यूएसए पहले यह काम कर चुके हैं। फ‍िर चीन का मिशन कैसे अलग है? दरअसल, अमेरिका और सोवियत यूनियन ने चंद्रमा के जिस हिस्‍से से सैंपल जुटाए थे, वह हमेशा पृथ्‍वी की ओर फोकस्‍ड रहता है। पहली बार चांद के उस हिस्‍से से किसी देश ने सैंपल जुटाए हैं, जो पृथ्‍वी से कभी भी दिखाई नहीं देता। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »