China Moon Mission : चीन फ‍िर से पहुंचा चांद पर, 2Kg मिट्टी-पत्‍थर लेकर लौटेगा धरती पर

China Moon Mission : चांग'ई 6 मिशन ने रविवार 2 जून को चंद्रमा के विशाल दक्षिणी ध्रुव- ऐटकेन बेसिन (Aitken basin) के अपोलो क्रेटर में लैंड किया।

China Moon Mission : चीन फ‍िर से पहुंचा चांद पर, 2Kg मिट्टी-पत्‍थर लेकर लौटेगा धरती पर

चीन ने अबतक चंद्रमा पर दो ऐसी लैंडिंग पूरी कर ली हैं, जोकि उसकी फार साइड यानी दूरदराज के एरिया में हैं।

ख़ास बातें
  • चंद्रमा पर चीन ने उतारा नया मिशन
  • चांग'ई 6 मिशन ने चंद्रमा के सुदूर इलाके में की एंट्री
  • धरती पर सैंपल लेकर लौटेगा मिशन
विज्ञापन
China Moon Mission : दुनिया के बड़े देश चंद्रमा पर अपना मिशन भेजने में जुटे हुए हैं। पिछले साल भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan3) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया था। अब चीन ने चांद के रहस्‍यमयी सुदूर इलाके में लैंड किया है, जोकि बहुत बड़ी कामयाबी है। चीन की स्‍पेस एजेंसी के हवाले से स्‍पेसडॉटकॉम ने बताया है कि चांग'ई 6 मिशन (Chang'e 6) ने रविवार 2 जून को चंद्रमा के विशाल दक्षिणी ध्रुव- ऐटकेन बेसिन (Aitken basin) के अपोलो क्रेटर में लैंड किया। 

रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने अबतक चंद्रमा पर दो ऐसी लैंडिंग पूरी कर ली हैं, जोकि उसकी फार साइड यानी दूरदराज के एरिया में हैं। साल 2019 में Chang'e 4 मिशन ने यह काम किया था और अब Chang'e 6 मिशन चांद के सुदूर इलाके में उतरा है, जोकि अंधेरे वाला क्षेत्र है। किसी भी और देश ने ऐसा अबतक नहीं किया है। 

सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो Chang'e 6 मिशन आनेवाले दिनों में इतिहास रचेगा। मिशन का मकसद चांद से सैंपल जुटाना और उन्‍हें पृथ्‍वी पर वापस लाना है। इससे रिसर्चर्स को मौका मिलेगा और वह पहली बार चंद्रमा के सुदूर इलाके के सैंपल को नजदीक से देख पाएंगे। 



यह एक रोबोटिक मिशन है, जिसे पूरा करने में चीनी वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत की है। मिशन को 3 मई को लॉन्च किया गया था। इसका मकसद चांद के उस हिस्‍से से सैंपल लाना है, जो पृथ्‍वी से हमेशा दूर रहता है। लिफ्टऑफ के महज चार दिनों के बाद Chang'e 6 मिशन ने चंद्रमा की कक्षा में एंट्री कर ली थी। अगले कुछ हफ्तों तक यह ऑर्बिट में घूमता रहा और तय योजना के अनुसार लैंडिंग की प्‍लानिंग की गई। बताया जा रहा है कि बिना किसी कठ‍िनाई के इसने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। 

अगले कुछ हफ्तों तक लैंडर चांद की लैंडिंग साइट को स्‍टडी करेगा और करीब 2 किलोग्राम सैंपल जुटाएगा जिसमें धूल और पत्‍थर शामिल होंगे। कुछ सैंपल्‍स सतह से लिए जाएंगे, ज‍बकि कुछ सैंपलों को 2 मीटर गहराई से जुटाया जागा। उम्‍मीद है कि जुटाए गए सैंपल 25 जून तक पृथ्‍वी पर वापस आ जाएंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  14. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »