• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Chandra Grahan : 18 सितंबर को लग रहा इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा?

Chandra Grahan : 18 सितंबर को लग रहा इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा?

Chandra Grahan : इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगने वाला है 17 सितंबर को। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

Chandra Grahan : 18 सितंबर को लग रहा इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखेगा?

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को दिखाई दिया था। वह उपछाया (Penumbral) चंद्रग्रहण था।

ख़ास बातें
  • 17-18 सितंबर को लग रहा है चंद्रग्रहण
  • यह भारत में प्रभावी नहीं होगा
  • ग्रहण के वक्‍त भारत में सुबह हो रही होगी
विज्ञापन
सूर्यग्रहण (Solar eclipse) और चंद्रग्रहण (Lunar eclipse) दो ऐसी खगोलीय घटनाएं हैं, जो पूरी दुनिया के लोगों का ध्‍यान खींचती हैं। कहीं विज्ञान के नजरिए से तो कहीं आध्‍यात्‍म के नजर‍िए से। सितंबर का महीना फ‍िर एक ग्रहण लेकर आ रहा है। इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है 17 सितंबर को। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। यह कहां-कहां दिखाई देगा? क्‍या भारत में यह प्रभावी होगा? आइए जानते हैं।
 

Lunar Eclipse September 2024 Date and Time

आंशिक सूर्यग्रहण 17 सितंबर को लगेगा। कई जगह यह 18 सितंबर को भी दिख सकता है। भारतीय समय के अनुसार, चंद्रग्रहण की शुरुआत सुबह 6.11 बजे से होगी। 
 

क्‍या भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण 

जिस वक्‍त ग्रहण लगना शुरू होगा, भारत में सुबह हो जाएगी। इस वजह से ग्रहण को इंडिया में नहीं देखा जा सकेगा। स्पेसडॉटकॉम के अनुसार, आंशिक चंद्रग्रहण को उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों के अलावा एशिया और रूस के पश्चिमी क्षेत्रों और अंटार्कटिका के कुछ एरिया में देखा जा सकेगा। 
 

क्‍या है चंद्रग्रहण की टाइमिंग 

भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं है, लेकिन अगर आप इस खगोलीय घटना में दिलचस्‍पी रखते हैं तो चंद्रग्रहण की टाइमिंग जानना जरूरी है। आप उस समय इंटरनेट पर ऑनलाइन लाइव ग्रहण देख पाएंगे। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर की सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर होगी। टाइम एंड डेट के अनुसार, इसका सबसे ज्‍यादा प्रभाव सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा। सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर ग्रहण खत्‍म हो जाएगा। 

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को दिखाई दिया था। वह उपछाया (Penumbral) चंद्रग्रहण था। ऐसे ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी की छाया के एक बाहरी इलाके से गुजरता है जिसे पेनुम्ब्रा कहा जाता है। ग्रहण को यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ-ईस्‍ट एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका आदि में देखा गया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »