स्मार्टफोन आपको बना रहा है बूढ़ा, समय पर जान लें कैसे?

फ्रंटियर्स इन एजिंग (Frontiers in Aging) नाम की एक पत्रिका में पब्लिश स्टडी से पता चलता है कि अत्यधिक ब्लू लाइट से बचना एक अच्छी एंटी-एजिंग रणनीति हो सकती है।

स्मार्टफोन आपको बना रहा है बूढ़ा, समय पर जान लें कैसे?

इस स्टडी को ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी (Oregon State University) के रिसर्चर्स ने शेयर किया है

ख़ास बातें
  • इस स्टडी को Oregon State University के रिसर्चर ने शेयर किया है
  • रोजमर्रा के डिवाइसेस से निकलने वाली ब्लू लाइट के अत्यधिक संपर्क खतरनाक
  • रिसर्चर्स मानव सेल पर ब्लू लाइट के प्रभावों को भी आगे करेंगे स्टडी
विज्ञापन
स्मार्टफोन डिस्प्ले से आने वाली ब्लू लाइट लंबे समय से आंखों के लिए खतरनाक बताई जाती है, जिसके चलते अब मोबाइल कंपनियों ने अपने डिवाइसेस में ब्लू लाइट को कम करने के लिए अलग-अलग नामों से ब्लू लाइट फिल्टर फीचर देना शुरू कर दिया है, लेकिन आपको जानकर कर हैरानी होगी कि एक नई स्टडी ने गैजेट्स द्वारा पैदा की जाने वाली ब्लू लाइट के ज्यादा संपर्क में आने पर उम्र जल्दी बढ़ने का दावा किया है।

इस स्टडी को ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी (Oregon State University) के रिसर्चर्स ने शेयर (Via NDTV) किया है। रिसर्च में कहा गया है कि TV, लैपटॉप और फोन जैसे रोजमर्रा के डिवाइसेस से निकलने वाली ब्लू लाइट के अत्यधिक संपर्क से हमारे शरीर में स्किन और फैट सेल्स से लेकर सेंसरी न्यूरॉन्स तक, कोशिकाओं की एक बड़ी रेंज पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।

रिसर्चर्स ने आगे यह भी दावा किया है कि वे यह दिखाने वाले पहले हैं कि विशिष्ट मेटाबोलाइट्स के लेवल - रसायन जो कोशिकाओं के सही ढंग से काम करने के लिए आवश्यक हैं - ब्लू लाइट के संपर्क में आने वाली फल मक्खियों के अंदर बदल जाते हैं। फल मक्खियों पर उनके स्टडी से पता चलता है कि लाइट के संपर्क में आने पर कीट, सुरक्षात्मक जीन को "चालू" करते हैं, और जो लगातार अंधेरे में रहते हैं वे लंबे समय तक जीवित रहते हैं।

फ्रंटियर्स इन एजिंग (Frontiers in Aging) नाम की एक पत्रिका में पब्लिश स्टडी से पता चलता है कि अत्यधिक ब्लू लाइट से बचना एक अच्छी एंटी-एजिंग रणनीति हो सकती है।

यह दर्शाता है कि लंबे समय तक ब्लू लाइट के संपर्क में रहने से फ्लाई हेड्स की सेल्स द्वारा मापे गए मेटाबोलाइट्स के लेवल में बड़ा अंतर होता है। रिसर्चर्स मानव कोशिकाओं पर सीधे ब्लू लाइट के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए आगे काम करेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , blue light
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »