• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Black Hole : गैस के गर्म बुलबुले ने ब्‍लैक होल के चारों ओर लगाई ‘दौड़’, आकाशगंगा में ऐसा नजारा देख वैज्ञानिक हैरान!

Black Hole : गैस के गर्म बुलबुले ने ब्‍लैक होल के चारों ओर लगाई ‘दौड़’, आकाशगंगा में ऐसा नजारा देख वैज्ञानिक हैरान!

Black Hole : मिल्‍की-वे के केंद्र में मौजूद ब्‍लैक होल का नाम सैजिटेरीअस A* (Sagittarius A*) है। यह पृथ्वी से लगभग 27 हजार प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के बीच में मौजूद है।

Black Hole : गैस के गर्म बुलबुले ने ब्‍लैक होल के चारों ओर लगाई ‘दौड़’, आकाशगंगा में ऐसा नजारा देख वैज्ञानिक हैरान!

Black Hole : सैजिटेरीअस A* की पहली इमेज इस साल मई में इवेंट होराइजन टेलीस्कोप की मदद से सामने आई थी।

ख़ास बातें
  • क्‍लॉकवाइज घूमने वाला यह बबल कुछ घंटों तक ही रहा और खत्‍म हो गया
  • भविष्‍य की रिसर्च में मदद हो सकती है यह घटना
  • साइंटिस्‍ट डेढ़ घंटे तक डेटा के जरिए बुलबुले को ट्रैक करने में सक्षम थे
विज्ञापन
हमारी आकाशगंगा यानी मिल्‍की-वे (Milky Way) कई रहस्‍यों को समेटे हुए है। यह हर बार वैज्ञानिकों को कुछ नया जानने का अवसर देती है। गुरुवार को खगोलविदों ने कहा कि उन्होंने हमारी आकाशगंगा के केंद्र में ब्लैक होल के चारों ओर तेज गति से घूमते हुए गैस के गर्म बुलबुले को देखा है। क्‍लॉकवाइज घूमने वाला यह बबल कुछ घंटों तक ही रहा और खत्‍म हो गया। लेकिन इस बुलबुले का पता लगने से वैज्ञानिकों को भविष्‍य में होने वालीं रिसर्च में मदद मिलने की उम्‍मीद है। 

मिल्‍की-वे के केंद्र में मौजूद ब्‍लैक होल का नाम सैजिटेरीअस A* (Sagittarius A*) है। यह पृथ्वी से लगभग 27 हजार प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के बीच में मौजूद है। इसके जोरदार खिंचाव से हमारी आकाशगंगा को एक विशिष्ट घुमाव मिलता है।

सैजिटेरीअस A* की पहली इमेज इस साल मई में इवेंट होराइजन टेलीस्कोप की मदद से सामने आई थी। इसका मकसद उस रोशनी का पता लगाना है, जो ब्लैक होल में जाते ही गायब हो जाती है। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर रेडियो एस्ट्रोनॉमी के एक खगोल भौतिकीविद् मैसीक विलगस ने कहा कि चिली के एंडीज पहाड़ों में ALMA रेडियो टेलीस्कोप ने सैजिटेरीअस A* के डेटा में हैरान करने वाला डेटा नोटिस किया। 

ALMA के डेटा को कलेक्‍ट किया जाता, उससे पहले चंद्र स्पेस टेलीस्कोप ने भी एक ‘विशाल स्पाइक' को नोटिस किया। एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, ऊर्जा के इस विस्फोट ने ब्लैक होल के चारों ओर गैस का एक घूमता हुआ गर्म बुलबुला बनाया। 

स्‍टडी के प्रमुख लेखक विलगस ने कहा कि गैस के बुलबुले की कक्षा उस तरह से थी, जैसे सूर्य के चारों ओर बुध की कक्षा है। हालांकि बुध को अपना सफर पूरा करने में 88 दिन लगते हैं, जबकि गैस का बुलबुला इतनी तेज स्‍पीड में था कि उसने यह 70 मिनट में कर दिया। साइंटिस्‍ट लगभग डेढ़ घंटे तक डेटा के जरिए बुलबुले को ट्रैक करने में सक्षम थे। वह कुछ घंटों में नष्‍ट हो गया। माना जाता है कि ऐसी घटना तब होती है जब ब्लैक होल में इतना मजबूत चुंबकीय क्षेत्र होता है, जो किसी मटीरियल को अंदर खींचने से रोकता है। 

यह चुंबकीय क्षेत्र कैसे काम करता है, यह सीखकर वैज्ञानिक ब्‍लैक होल को कंट्रोल करने वाली ताकतों का एक मॉडल बनाना चाहते हैं। वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि गैस का वह बुलबुला आने वाली रिसर्चों के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »