हर 76 मिनट में घड़ी की तरह टिक-टिक कर रहा यह Black Hole, जानें वजह

Black Hole Pulsing : यह हर 76 मिनट में घड़ी की सुइयों की तरह ‘स्पंदन’ (pulsing) करता है।

हर 76 मिनट में घड़ी की तरह टिक-टिक कर रहा यह Black Hole, जानें वजह

वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्‍लैक होल की गामा-किरण में उतार-चढ़ाव हो रहा है।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने एक ब्‍लैक होल के बारे में जुटाई जानकारी
  • घड़ी की तरह स्‍पंदन कर रहा है ब्‍लैक होल
  • हर 76 मिनट में प्रक्र‍िया को दोहरा रहा
विज्ञापन
Black Hole Pulsing : वैज्ञानिकों ने एक ब्लैक होल में अनोखी खूबी को खोजा है। यह ब्‍लैक होल पृथ्‍वी से 25 हजार प्रकाश वर्ष से ज्‍यादा दूर है और आकार में हमारे सूर्य से 40 लाख गुना ज्‍यादा बड़ा है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सिको की नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक गुस्तावो मैगलैनेस-गुइजोन और सर्जियो मेंडोजा ने इस ब्‍लैक के बारे में जानकारी जुटाई है। पाया है कि यह हर 76 मिनट में घड़ी की सुइयों की तरह ‘स्पंदन' (pulsing) करता है। 

इस ब्‍लैक होल का नाम है- सैगिटेरियस ए (Sagittarius A)। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्‍लैक होल की गामा-किरण में उतार-चढ़ाव हो रहा है। अनुमान है कि ब्‍लैक होल चारों ओर ऐसा कुछ ऑर्बिटल मोशन (कक्षीय गति) है, जिसकी वजह से यह स्‍पंदन हो रहा है।  

फ‍िलहाल ब्‍लैक होल से किसी रेडिएशन का पता नहीं चला है। जो छायाएं इसके आसपास दिख रही हैं, वह इतनी गहरी काली हैं कि टेलीस्‍कोप से दिखाई ही नहीं देतीं। खगोलविदों ने ब्लैकहोल के एरिया में एक पैटर्न का भी पता लगाया है। हालांकि इसके बारे में उन्‍हें ज्‍यादा जानकारी नहीं है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ब्‍लैक होल हर 76.32 मिनट में गामा रेडिएशन की एक किरण छोड़ता है। वैज्ञानिकों ने इस "ब्रह्मांड में प्रकाश की सबसे ऊर्जावान तरंग दैर्ध्य सीमा (most energetic wavelength range of light in the universe)" करार दिया गया था। 

ब्‍लैक होल ऐसी पहेली हैं, जिनके बारे में सबकुछ जानने के लिए वैज्ञानिक वर्षों से जुटे हुए हैं। ब्‍लैक होल को आसान शब्‍दों में समझना हो, तो यह हमारे ब्रह्मांड में ऐसी जगहें हैं, जहां फ‍ि‍ज‍िक्‍स का कोई नियम काम नहीं करता। वहां सिर्फ गुरुत्वाकर्षण है और घना अंधेरा। ब्‍लैक होल्‍स का गुरुत्वाकर्षण इतना पावरफुल होता है, कि उसके असर से रोशनी भी नहीं बचती। जो भी चीज ब्‍लैक होल के अंदर जाती है, वह बाहर नहीं आ सकती। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »