एस्ट्रोनॉमर्स ने खोजा पृथ्वी के आकार का ग्रह, केवल 72 लाइट ईयर की है दूरी

एस्ट्रोनॉमर्स ने इस ग्रह की खोज हाल ही में Kepler टेलीस्कोप से डेटा का विश्लेषण करने के दौरान की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2023 19:31 IST
ख़ास बातें
  • इस ग्रह की खोज Kepler टेलीस्कोप से डेटा का विश्लेषण करने के दौरान हुई थी
  • रिसर्चर्स को पता लगा कि इसका आकार धरती के लगभग समान है
  • इसे एक चक्कर लगाने में केवल चार दिन लगते हैं

इसे K2-415b कहा जा रहा है और यह एक M डर्वार्फ स्टार के आसपास घूम रहा है

अंतरिक्ष में ऐसे बहुत से रहस्य हैं जिनके बारे में जानकारी मिलना मुश्किल है। एस्ट्रोनॉमर्स की एक टीम ने पृथ्वी के आकार के एक एक्सोप्लैनेट को खोजा है। इसे K2-415b कहा जा रहा है और यह एक M डर्वार्फ स्टार के आसपास घूम रहा है। इसकी पृथ्वी से दूरी केवल 72 लाइट ईयर की है। 

Astronomical Journal में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान में Astrobiology Center के Teruyuki Hirano की अगुवाई में एस्ट्रोनॉमर्स की एक इंटरनेशनल टीम ने यह खोज की है। Hirano ने बताया है, " M डवार्फ के आसपास कुछ स्मॉल प्लैनेट्स चट्टानों वाले प्लैनेट्स और रहने लायक परिस्थितियों वाले किसी प्लैनेट की खोज के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह पृथ्वी के लगभग समान आकार वाला प्लैनेट है। यह आगे के निष्कर्षों के लिए एक दिलचस्प टारगेट होगा।" एस्ट्रोनॉमर्स ने इस ग्रह की खोज Kepler टेलीस्कोप से डेटा का विश्लेषण करने के दौरान की थी। 

इस एक्सोप्लैनेट के बारे में स्टडी करने पर रिसर्चर्स को पता लगा कि इसका आकार धरती के लगभग समान है। इसे एक चक्कर लगाने में केवल चार दिन लगते हैं। इस पर वातावरण होने की संभावना है, जिससे यह आगे की रिसर्च के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। अंतरिक्ष में मौजूद दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन James Webb Telescope पिछले साल से हमें ब्रह्मांड के बारे में नई जानकार‍ियां दे रही है। हाल ही में इस टेलीस्कोप ने सौर मंडल के बाहर एक ग्रह को खोजा था। इस टेलिस्‍कोप ने पहली बार हमारे सौर मंडल के बाहर कोई ग्रह (एक्‍सोप्‍लैनेट) खोजा है, जो लगभग धरती जैसा है। एक्‍सोप्‍लैनेट शब्‍द का इस्‍तेमाल उन ग्रहों के लिए किया जाता है, जो सूर्य की परिक्रमा नहीं करते। LHS 475 b नाम का यह ग्रह हमारी पृथ्‍वी के जैसा है। इसका व्‍यास 99 फीसदी पृथ्‍वी के व्‍यास जितना है। 

इस ग्रह का सबसे पहले पता नासा की ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने लगाया था और तब ऐसा लगा था कि यह एक ग्रह हो सकता है। इस बात की पुष्टि जेम्स वेब टेलीस्कोर से निरीक्षण के बाद की गई थी। LHS 475 b पृथ्‍वी से 41 प्रकाश वर्ष दूर Octans तारामंडल में है। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि पृथ्‍वी जैसे इस ग्रह में जीवन होने की संभावना कितनी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  3. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  4. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  5. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  7. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.