• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • HD 20794 d की खोज: पृथ्वी के समान इस ग्रह में भी मौजूद हो सकता है जीवन! कैसे वैज्ञानिकों ने किया कंफर्म? यहां जानें

HD 20794 d की खोज: पृथ्वी के समान इस ग्रह में भी मौजूद हो सकता है जीवन! कैसे वैज्ञानिकों ने किया कंफर्म? यहां जानें

खोज की पुष्टि करने के लिए, शोधकर्ताओं ने HARPS और ESPRESSO नामक एक अन्य एडवांस उपकरण के 20 वर्षों से अधिक के डेटा का विश्लेषण किया।

HD 20794 d की खोज: पृथ्वी के समान इस ग्रह में भी मौजूद हो सकता है जीवन! कैसे वैज्ञानिकों ने किया कंफर्म? यहां जानें

Photo Credit: NASA

Representative Image

ख़ास बातें
  • Astronomy & Astrophysics में पब्लिश की गई एक स्टडी
  • पृथ्वी के पास स्थित HD 20794 d नाम के एक एक्सोप्लैनेट की पुष्टि की गई है
  • शक्तिशाली दूरबीनों का उपयोग करके HD 20794 d का आगे अध्ययन किया जाएगा
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने सुपर-अर्थ, HD 20794 d के अस्तित्व की पुष्टि की है, जो हमारी पृथ्वी से 20 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। पहली बार 2022 में इसके बारे में डॉ. माइकल क्रेटिनियर द्वारा पता लगाया गया था। इस ग्रह की उपस्थिति को HARPS और ESPRESSO स्पेक्ट्रोग्राफ के 20 वर्षों के डेटा का विश्लेषण करने के बाद वैरिफाई किया गया था। पृथ्वी के मास के छह गुना वजनी इस ग्रह में तरल पानी के लिए उपयुक्त स्थितियां हो सकती हैं। हालांकि, इसकी अण्डाकार कक्षा तापमान में अत्यधिक वृद्धि का कारण बन सकती है, जिससे रहने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। यह खोज एक्सट्रीमली लार्ज टेलीस्कोप और LIFE जैसे एडवांस टेलिस्कोप का यूज करके भविष्य के स्टडी में मदद कर सकती है, जिसका उद्देश्य जीवन के संभावित संकेतों के लिए एक्सोप्लैनेट वायुमंडल को एनालाइज करना है।

Astronomy & Astrophysics में पब्लिश की गई एक स्टडी बताती है कि वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी के पास स्थित HD 20794 d नाम के एक एक्सोप्लैनेट की पुष्टि की गई है। इस ग्रह पर पहली बार 2022 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के डॉ. माइकल क्रेटिनियर ने चिली में HARPS स्पेक्ट्रोग्राफ के डेटा का उपयोग करके संदेह जताया था। इस उपकरण ने ग्रह के मेजबान तारे से लाइट में छोटे बदलावों का पता लगाया, जिससे पता चला कि कुछ है, जो इसकी परिक्रमा कर रहा था। हालांकि, सिग्नल कमजोर था, जिससे यह स्पष्ट नहीं था कि यह एक वास्तविक ग्रह था, उपकरणों में कोई खराबी थी, या तारे के कारण ही हुई थी।

खोज की पुष्टि करने के लिए, शोधकर्ताओं ने HARPS और ESPRESSO नामक एक अन्य एडवांस उपकरण के 20 वर्षों से अधिक के डेटा का विश्लेषण किया। टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए सिग्नल वास्तव में किसी ग्रह से आया है, इसमें से किसी भी संभावित खराबी को सावधानीपूर्वक हटा दिया। डॉ. क्रेटिग्नियर ने कहा कि HD 20794 d के अस्तित्व की पुष्टि करने के बाद उन्हें खुशी और राहत दोनों महसूस हुई क्योंकि मूल सिग्नल बहुत हल्का था।

ग्रह रहने योग्य क्षेत्र में अपने तारे की परिक्रमा करता है, जिसका मतलब है कि यह ऐसी दूरी पर है जहां तरल पानी मौजूद हो सकता है। हालांकि, इसकी अण्डाकार कक्षा इसे इस क्षेत्र के आंतरिक और बाहरी किनारों के बीच ले जाती है। इससे तापमान में अत्यधिक परिवर्तन हो सकता है, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि वहां लाइफ संभव है या नहीं।

Extremely Large Telescope (ELT) और Habitable Worlds Observatory जैसे शक्तिशाली दूरबीनों का उपयोग करके HD 20794 d का आगे अध्ययन किया जाएगा। वैज्ञानिकों को इसके वातावरण के बारे में और अधिक जानने और भविष्य में जीवन के संकेतों की तलाश करने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Earth Like Planets, Earth, Science
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »