• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 42 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से कल आ रहा 290 फीट का एस्टरॉयड! बड़ी बिल्डिंग जितना है साइज, टकराया तो ...

42 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से कल आ रहा 290 फीट का एस्टरॉयड! बड़ी बिल्डिंग जितना है साइज, टकराया तो ...

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।

42 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से कल आ रहा 290 फीट का एस्टरॉयड! बड़ी बिल्डिंग जितना है साइज, टकराया तो ...

150 फीट से बड़े एस्टरॉयड का धरती के करीब आना खतरनाक माना जाता है।

ख़ास बातें
  • 2023 HP1 नाम का एस्टरॉयड साइज में 290 फीट का है।
  • 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड का धरती के करीब आना खतरनाक माना जाता है।
  • अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आ रहे हैं और इसके करीब से गुजर रहे हैं। ये एस्टरॉयड ग्रहों के निर्माण के दौरान शेष रह गए टुकड़ों के रूप में भी जाने जाते हैं जो लगातार अपनी कक्षा में सूर्य के चारों ओर घूमते रहते हैं। कई बार इन्हें रात को टूटते हुए तारों के रूप में देखा जाता है। लेकिन वह असल में एस्टरॉयड के बहुत छोटे टुकड़े होते हैं जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर आग के गोले के रूप में दिखाई देते हैं। लेकिन कई बार ये एस्टरॉयड बहुत बड़े आकार के हो सकते हैं जो धरती पर गिरें तो तबाही ला सकते हैं। नासा ने ऐसे ही 2 बड़े एस्टरॉयड के कल धरती के पास आने का अलर्ट जारी किया है। 

स्पेस में एस्टरॉयड पर नजर रखने के लिए नासा अपनी जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी से लगातार इन्हें ट्रैक करती रहती है। अब नासा की ओर से कल यानि 7 मई को 2 बड़े एस्टरॉयड का धरती के करीब आने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से एक 2023 HT6 नाम का एस्टरॉयड कल पृथ्वी के करीब से होकर गुजरने वाला है। यह आकार में एक एयरप्लेन के साइज का बताया गया है। इसे एस्टरॉयड निओ (Asteroid Neo) भी कहा जाता है। यह 67 फीट बड़ा उल्का पिंड है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 1,230,000 किलोमीटर रह जाएगी। 

कल एक और बड़ी आफत धरती की ओर बढ़ रही होगी। यह 2023 HP1 नाम का एस्टरॉयड है जो साइज में 290 फीट का है। इसकी स्पीड 41868 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यह किसी बड़ी बिल्डिंग के जितने साइज का है जो खतरनाक हो सकता है। क्योंकि 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड का धरती के करीब आना खतरनाक माना जाता है। ऐसे एस्टरॉयड पृथ्वी के बड़े हिस्से पर तबाही ला सकते हैं। इसलिए नासा इस तरह के एस्टरॉयड के लिए खास अलर्ट जारी करती रहती है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 6,130,000 किलोमीटर रह जाएगी।  

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में ये दोनों ही एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि किसी उल्का पिंड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना नासा की ओर से जारी नहीं की गई है। लेकिन इनकी दिशा बहुत तेजी से बदल सकती है और गुरुत्वाकर्षण के कारण यह धरती की सतह से टकराने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »