• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • बुर्ज खलीफा से भी बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरा, लोगों ने बताए अनुभव

बुर्ज खलीफा से भी बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरा, लोगों ने बताए अनुभव

क्‍योंकि यह एस्‍टरॉयड नियमित तौर पर पृथ्‍वी के पास से गुजरता है, इसी वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक’ की कैटिगरी में रखा गया है।

बुर्ज खलीफा से भी बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरा, लोगों ने बताए अनुभव

Photo Credit: Pixabay

19 जनवरी की सुबह 3:21 बजे यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के सबसे करीब आया।

ख़ास बातें
  • 19 जनवरी यह एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के पास से सुरक्षित गुजर गया
  • इसने पृथ्‍वी से लगभग 1.93 मिलियन किलोमीटर दूर अपना सफर किया
  • अगले अगले 200 साल तक यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरेगा
विज्ञापन
पृथ्‍वी पर मौजूद सबसे ऊंची बिल्डिंग से भी बड़ा एक एस्‍टरॉयड (asteroid) 19 जनवरी को हमारे ग्रह के पास से सुरक्षित गुजर गया। 7482 (1994 PC1) नाम के विशाल एस्‍टरॉयड ने पृथ्‍वी से लगभग 1.93 मिलियन किलोमीटर दूर अपना सफर किया। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से पांच गुना अधिक है। क्‍योंकि यह एस्‍टरॉयड नियमित तौर पर पृथ्‍वी के पास से गुजरता है, इसी वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है। लेकिन यह हमारे ग्रह को कोई खतरा पैदा नहीं करता। 19 जनवरी की सुबह 3:21 बजे यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के सबसे करीब आया।

खगोलविदों का कहना है कि कम से कम अगले 200 साल यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि भले यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरता है, लेकिन लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। 

यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के सापेक्ष 19.56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा था। Earth Sky ने आकाश में तेजी से घूमते हुए एस्‍टरॉयड का एक वीडियो शेयर किया है। इसे प्यूर्टो रिको (Puerto Rico) में रिकॉर्ड किया गया था। वहां पूर्णिमा के बावजूद एस्‍टरॉयड साफ दिखाई दे रहा था। 



एस्‍टरॉयड को देखने या इस बारे में जानने के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर दिलचस्‍प प्रतिक्रिया दी। 

एक यूजर ने लिखा, ‘जब हम एक और दिन, एक और साल, एक और जॉब से सर्वाइव करने में व्यस्त थे, बुर्ज खलीफा से बड़ा एक एस्‍टरॉयड गुजरा ... ।
कुछ यूजर्स ने एस्टरॉयड की इमेजेस भी शेयर की हैं। कई लोगों ने इसे एक मस्‍ती की तरह अनुभव किया। 
ऑस्ट्रेलियाई खगोलशास्त्री रॉबर्ट मैकनॉट ने साल 1994 में इस एस्‍टरॉयड की खोज की थी। हालांकि वैज्ञानिक सितंबर 1974 से इसके रास्‍ते का पता लगा रहे हैं। यह S-टाइप का एस्‍टरॉयड है, जो अपोलो एस्‍टरॉयड ग्रुप से संबंध रखता है। 

करीब 89 साल बाद यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के इतने नजदीक से गुजरा। 89 साल पहले 17 जनवरी 1933 को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से 1.1 लाख किलोमीटर की दूरी तक आ गया था। अब यह घटना अगली सदी में होगी। अनुमान है कि 18 जनवरी 2105 को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आएगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »