• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid Alert! 27 हजार Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रही विमान जितनी बड़ी चट्टान, अब क्‍या होगा? जानें

Asteroid Alert! 27 हजार Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रही विमान जितनी बड़ी चट्टान, अब क्‍या होगा? जानें

Asteroid : यह एस्‍टरॉयड 27 हजार 849 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। यह एस्‍टरॉयड्स के अमोर ग्रुप से संबंधित है।

Asteroid Alert! 27 हजार Km की स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रही विमान जितनी बड़ी चट्टान, अब क्‍या होगा? जानें

Asteroid : इस एस्‍टराॅयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक इस चट्टानी आफत को तब तक मॉनिटर करेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चली जाती।

ख़ास बातें
  • एस्‍टरॉयड का पृथ्‍वी के करीब आना जा रही है
  • एक और चट्टानी आफत हमारे ग्रह के करीब आ रही है
  • यह एस्‍टरॉयड आज पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरना जारी है। बीते कुछ वर्षों में वैज्ञानिकों ने ऐसी चट्टानी आफतों को भी स्‍पॉट किया है, जो सूर्य की चकाचौंध में छुपकर हमारे ग्रह के करीब पहुंच रही हैं। ये एस्‍टरॉयड रडार की पकड़ में नहीं आते, जिससे पृथ्‍वी पर एक बड़े विनाश का खतरा बना हुआ है। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले हमारी पृथ्‍वी से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद आई तबाही से हुआ था। बहरहाल, एक और एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के करीब आ रहा है।    

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (Nasa JPL) ने बताया है कि एस्‍टरॉयड 2023 GU2 (Asteroid 2023 GU2) आज हमारे ग्रह के करीब पहुंच जाएगा। यह करीब 74 लाख 50 हजार किलोमीटर की दूरी बनाकर अपना रास्‍ता तय कर सकता है। इसका आकार 78 फीट से 177 फीट के बीच हो सकता है, जो लगभग एक हवाई जहाज जितना बड़ा है। 

यह एस्‍टरॉयड 27 हजार 849 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज स्‍पीड से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है। यह एस्‍टरॉयड्स के अमोर ग्रुप से संबंधित है। हालांकि इस एस्‍टराॅयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक इस चट्टानी आफत को तब तक मॉनिटर करेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से बहुत दूर नहीं चला जाता। क्‍योंकि एस्‍टरॉयड की दिशा में कभी भी बदलाव हो सकता है, इसलिए वैज्ञानिकों को इन्‍हें मॉनिटर करने की जरूरत होती है। 

नासा के अनुसार, एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। 

जब किसी एस्‍टरॉयड की खोज होती है, तो उसका नामकरण इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन कमिटी करती है। नाम कुछ भी हो सकता है, लेकिन साथ में एक नंबर भी उसमें जोड़ा जाता है जैसे- (99942) एपोफिस। कलाकारों, वैज्ञानिकों, ऐतिहासिक पात्रों के नाम पर भी एस्‍टरॉयड का नाम रखा जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »