• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Artemis 1 : Nasa के वैज्ञानिकों की सांसें अटकी! 47 मिनट के लिए अंतरिक्ष में ‘गायब’ हुआ ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट, जानें पूरा मामला

Artemis 1 : Nasa के वैज्ञानिकों की सांसें अटकी! 47 मिनट के लिए अंतरिक्ष में ‘गायब’ हुआ ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट, जानें पूरा मामला

Artemis 1 : करीब 47 मिनट तक कम्‍युनिकेशन बाधित रहा, जिसने नासा और मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों की टेंशन बढ़ा दी।

Artemis 1 : Nasa के वैज्ञानिकों की सांसें अटकी! 47 मिनट के लिए अंतरिक्ष में ‘गायब’ हुआ ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट, जानें पूरा मामला

Artemis 1 : 16 नवंबर को लॉन्‍च हुआ आर्टेमिस 1 मिशन सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका मकसद यह स्‍थापित करना है कि भविष्‍य में इंसान को चांद पर दोबारा कैसे भेजा जाए।

ख़ास बातें
  • करीब 47 मिनट तक कम्‍युनिकेशन बाधित रहा
  • वैज्ञानिक मामले की जांच कर रहे हैं
  • इंसान को दोबारा चांद पर भेजने की शुरुआत है यह मिशन
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) का आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन चंद्रमा को टटोल रहा है। हालांकि कल बुधवार को इसके ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट (Orion Spacecraft) ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी। बताया जाता है कि ओरियन कैप्सूल (Orion capsule) का संपर्क नासा के साथ टूट गया। करीब 47 मिनट तक कम्‍युनिकेशन बाधित रहा, जिसने नासा और मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों की टेंशन बढ़ा दी। ऐसा किस वजह से हुआ, अभी तक पता नहीं चल पाया है। वैज्ञानिक मामले की जांच कर रहे हैं।   

16 नवंबर को लॉन्‍च हुआ आर्टेमिस 1 मिशन सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इसका मकसद यह स्‍थापित करना है कि भविष्‍य में इंसान को चांद पर दोबारा कैसे भेजा जाए। अपने लक्ष्‍य पर आगे बढ़ रहा ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट बुधवार को एक चुनौती लेकर आया। नासा के मिशन कंट्रोलर्स ने ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट के साथ संपर्क खो दिया। एक ब्रीफ अपडेट में नासा की ओर से बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में कई बार रिकन्‍फ‍िगरेशन किया गया है। ओरियन के साथ संपर्क क्‍यों खत्‍म हुआ, इसके कारणों की जांच की जा रही है। 

नासा ने कहा कि इस परेशानी को ठीक कर लिया गया। नासा के इंजीनियर ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट से आने वाले डेटा की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि आखिर क्‍या हुआ था। नासा के अधिकारियों का कहना है कि कम्‍युनिकेशन आउटेड करीब 47 मिनट तक चला। ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ठीक है और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

इस बीच, ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट एक जरूरी काम को कल पूरा करने की कोशिश करेगा। इसके तहत ओरियन कैप्सूल चंद्रमा के ऑर्बिट में जगह बनाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट करीब एक हफ्ते तक उसी कक्षा में रहेगा और फ‍िर 1 दिसंबर को पृथ्‍वी की ओर वापस आएगा। 

गौरतलब है कि ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने एक बेहद शानदार वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में चंद्रमा से पृथ्‍वी को देखा जा सकता है। ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट ने चंद्रमा के पास से उड़ान भरते हुए पृथ्‍वी को अपने हाई रेजॉलूशन कैमरा में कैद किया। ऐसा नजारा शायद ही देखने को मिला हो, जिसमें चंद्रमा से पृथ्‍वी को देखा जाए।   

नासा ने यह भी संभावना जताई है कि इस दशक के अंत तक इंसान चंद्रमा पर लंबे समय के लिए रहने लगेगा। एजेंसी का कहना है कि आर्टेमिस मिशन हमें एक स्थायी प्‍लेटफॉर्म और ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम में सक्षम बनाता है। यह हमें सीखने की अनुमति देता है कि उस डीप स्‍पेस एनवायरनमेंट में कैसे काम किया जाए। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »