• होम
  • विज्ञान
  • फ़ीचर
  • Aditya L1 Mission LIVE Updates : भारत के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्‍य एल 1’ की सफल उड़ान, हर अपडेट जानें यहां

Aditya L1 Mission LIVE Updates : भारत के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्‍य एल-1’ की सफल उड़ान, हर अपडेट जानें यहां

Aditya L1 Mission LIVE Updates : देश का पहला सूर्य मिशन ‘आदित्‍य' (Aditya L1) शनिवार 2 सितंबर को लॉन्‍च होने जा रहा है।

Aditya L1 Mission LIVE Updates : भारत के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्‍य एल-1’ की सफल उड़ान, हर अपडेट जानें यहां

Photo Credit: ISRO

सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए आदित्‍य एल-1 स्‍पेसक्राफ्ट को मिशन पर भेजा जाएगा।

ख़ास बातें
  • 2 सितंबर शनिवार को लॉन्‍च हो रहा आदित्‍य एल1 मिशन
  • सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर होगी लॉन्चिंग
  • लॉन्‍च से जुड़ा हर अपडेट आप हमारे साथ जान सकते हैं
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Aditya L1 मिशन की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी है। उन्‍होंने एक एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई @इसरो भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य -एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।

2023-09-02T13:03:15+0530

Aditya L1 स्‍पेसक्राफ्ट के सेपरेशन पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इसरो कमांड सेंटर में इस समय कामयाबी को साझा किया जा रहा है। 

2023-09-02T12:57:50+0530

Aditya L1 स्‍पेसक्राफ्ट सफलता के साथ सेपरेट हो गया। इसरो ने इसकी पुष्टि की है। कमांड सेंटर में उत्‍साह का माहौल है। 

2023-09-02T12:55:54+0530

भारतीय स्‍पेस एजेंसी का कहना है कि Aditya L1 स्‍पेसक्राफ्ट की लॉन्चिंग को 55 मिनट पूरे हो गए हैं। अभी तक मिशन में कोई परेशानी नहीं है। वीकल तय रास्‍ते पर जा रहा है। 

2023-09-02T12:47:06+0530

भारतीय स्‍पेस एजेंसी का कहना है कि Aditya L1 स्‍पेसक्राफ्ट के सभी सिस्‍टम्‍स नॉर्मल हैं। यान अपनी तय कक्षा की ओर बढ़ रहा है। 

2023-09-02T12:14:01+0530

Aditya L1 Mission को लॉन्‍च हुए 20 मिनट हो गए हैं। अभी तक मिशन नॉर्मल है। वीकल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

2023-09-02T12:11:45+0530

Aditya L1 Mission सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। रॉकेट तय किए गए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। 

2023-09-02T11:55:02+0530

Aditya L1 Mission ने सफलता के साथ भरी उड़ान। लिफ्टऑफ नॉर्मल है- इसरो। दर्शकों में उत्‍साह। 

2023-09-02T11:52:10+0530

Aditya L1 Mission की लॉन्चिंग में सिर्फ 2 मिनट रह गए हैं। आखिरी काउंटडाउन शुरू होने वाला है। 

2023-09-02T11:49:22+0530

इसरो की ओर से बताया गया है कि Aditya L1 Mission लॉन्‍च के बाद 3800 सेकंड यानी करीब 63 मिनट में पूरा होगा। 

2023-09-02T11:48:29+0530

इसरो की ओर से बताया गया है कि Aditya L1 Mission की लॉन्चिंग के लिए मौसम एकदम ठीक है। आसमान साफ है। 

2023-09-02T11:46:43+0530

Aditya L1 Mission की लॉन्चिंग में अब सिर्फ 9 मिनट बाकी रह गए हैं। 120 दिनों के बाद अपनी मंजिल पर पहुंचेगा मिशन। 

2023-09-02T11:42:52+0530

Aditya L1 Mission को कामयाब होते हुए देखने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी श्रीहरिकोटा पहुंचे हैं। 

2023-09-02T11:41:41+0530

Aditya L1 Mission को लॉन्‍च करने की इजाजत मिशन डायरेक्‍टर की ओर से दे दी गई है। यानी तय समय के अनुसार, सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्‍च होगा भारत का पहला सौर मिशन। 

2023-09-02T11:37:13+0530

Aditya L1 Mission को इसरो चीफ एस. सोमनाथ खुद मॉनिटर कर रहे हैं। वह इसरो के कमांड सेंटर में बाकी वैज्ञानिकों के साथ मौजूद हैं। 

2023-09-02T11:36:11+0530

Aditya L1 Mission की लॉन्चिंग को देखने के लिए बड़ी संख्‍या में स्‍कूली छात्र लॉन्‍च पैड से थोड़ी दूर बनाई गई दर्शक गैलरी में पहुंचे हैं। कई युवा वहां तिरंगा भी लहरा रहे हैं। 

2023-09-02T11:29:58+0530

Aditya L1 Mission थोड़ी देर में लॉन्‍च होगा। इसरो के कमांड सेंटर में वैज्ञानिक काम में जुटे हुए हैं। तमाम वीआईपी भी वहां पहुंचे हैं। दर्शकों की गैलरी भी खचाखच भरी हुई है। तेज धूप के बावजूद बड़ी संख्‍या में दर्शक इस लॉन्‍च को देखने वहां पहुंचे हैं। 

2023-09-02T11:26:29+0530

मिशन का लाइव टेलिकास्‍ट शुरू हो गया है। इसरो के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और फेसबुक पेज पर लाइव टेलिकास्‍ट को दिखाया जा रहा है। गैजेट्स 360 हिंदी के इस पेज पर भी आपको लाइव अपडेट्स दिए जा रहे हैं। 

2023-09-02T11:22:35+0530

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्‍च पैड पर तैनात पीएसएलवी-सी57 रॉकेट। इसी रॉकेट के जरिए उड़ान भरेगा आदित्‍य एल-1 मिशन। 

2023-09-02T11:18:42+0530

भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग में अब सिर्फ 50 मिनट बाकी रह गए हैं। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्‍च पैड पर सभी तैया‍रियां पूरी कर ली गई हैं। थोड़ी देर बाद लॉन्‍च का लाइव टेलिकास्‍ट शुरू होगा। 

2023-09-02T11:00:11+0530

भारत का ‘आदित्य-एल1’ मिशन अपने लॉन्‍च के करीब पहुंच गया है। 13 घंटे बाद भारत की ‘सौर उड़ान’ शुरू हो जाएगी। सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से मिशन को लॉन्‍च किया जाएगा। अपडेट्स के लिए जुड़े रह‍िए गैजेट्स 360 हिंदी के साथ।

2023-09-01T22:25:45+0530

कल लॉन्‍च होने जा रहा Aditya L1 मिशन जब अपना काम शुरू कर देगा, तो इसरो के ग्राउंड स्‍टेशन पर हर मिनट में एक इमेज आएगी। इस तरह 24 घंटों में 1440 तस्‍वीरें ग्राउंड स्‍टेशन तक पहुंचेंगी, जो सूर्य को समझने में वैज्ञानिकों की मदद करेंगी। 

2023-09-01T19:10:37+0530

कल लॉन्‍च हो रहा आदित्‍य एल-1 स्‍पेसक्राफ्ट अपने साथ 7 पेलोड लेकर जाएगा। ये पेलोड अलग-अलग वेव बैंड में सूर्य के फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और उसकी सबसे बाहरी परत (कोरोना) का ऑब्‍जर्वेशन करने में मदद करेंगे।

2023-09-01T17:40:43+0530

चंद्रयान-3 मिशन की तरह ही आदित्‍य एल1 मिशन का भी लाइव टेलिकास्‍ट ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसरो के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और फेसबुक पेज पर इसका लाइव टेलिकास्‍ट दिखाया जाएगा। गैजेट्स 360 हिंदी के इस पेज पर भी आपको लाइव अपडेट्स मिलेंगे। 

2023-09-01T16:32:53+0530

‘आदित्य-एल1' स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी से 15 लाख किलोमीटर का सफर करके एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु) पर पहुंचेगा। यह दूरी 4 महीनों यानी करीब 120 दिनों में पूरी होगी। 

2023-09-01T15:30:50+0530

भारत के पहले सौर मिशन ‘आदित्य एल1’ के लॉन्‍च की उल्‍टी गिनती शुरू हुई। इसरो ने ‘एक्‍स’ पर शेयर की जानकारी। 23 घंटे 40 मिनट की उल्टी गिनती शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू हुई ।

2023-09-01T14:30:38+0530

Aditya L1 Mission LIVE Updates : देश का पहला सूर्य मिशन ‘आदित्‍य' (Aditya L1) शनिवार 2 सितंबर को लॉन्‍च होने जा रहा है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी ‘ISRO' आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से इसे रवाना करेगी। सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए आदित्‍य एल-1 स्‍पेसक्राफ्ट को मिशन पर भेजा जाएगा। यह भारत का पहला सौर मिशन है, जो पृथ्‍वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर एल1 पॉइंट (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु) पर सूर्य को मॉन‍िटर करेगा। आदित्‍य एल-1 की लॉन्चिंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट हम आप तक पहुंचाएंगे। जुड़े रहिए हमारे LIVE Blog के साथ… 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ The resident bot. If you email me, a human will respond. और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
 
 

विज्ञापन

Advertisement

#ताज़ा ख़बरें
  1. 2500 फीट ऊपर न्यूयॉर्क में उड़ता दिखा UFO! फ्लाइट में बैठी महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो
  2. एक तारे में विस्‍फोट होने वाला है! पृथ्‍वी से 3 हजार प्रकाश वर्ष दूर…सितंबर तक कभी फट सकता है
  3. CSK Vs SRH Live: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL मैच, यहां देखें फ्री
  4. Infinix GT 20 Pro गेमिंग फोन लॉन्च हुआ 12GB रैम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  5. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) है भारत की टॉप कंपनी! Accenture, Cognizant इस नम्बर पर ...
  6. Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!
  7. भारत का ट्रिप कैंसल करने के बाद चीन पहुंचे Elon Musk
  8. GT vs RCB Live: गुजरात टाइटंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 20000mAh बैटरी का पावर बैंक, 33W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट, जानें कीमत
  10. WhatsApp ने बदला रंग! आई नई कलर स्कीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2024. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »