• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 8 अरब साल पहले ब्रह्मांड में हुआ विस्‍फोट अब जाकर पहुंचा पृथ्‍वी पर, जानें

8 अरब साल पहले ब्रह्मांड में हुआ विस्‍फोट अब जाकर पहुंचा पृथ्‍वी पर, जानें

Fast Radio Burst : वैज्ञानिकों का कहना है कि FRB का यह सोर्स आजतक खोजे गए किसी भी FRB सोर्स से पुराना और दूर का है।

8 अरब साल पहले ब्रह्मांड में हुआ विस्‍फोट अब जाकर पहुंचा पृथ्‍वी पर, जानें

सबसे पहले ‘फास्ट रेडियो बर्स्ट' को साल 2007 में खोजा गया था। तभी से साइंटिस्‍ट इसके मूल सोर्स को खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • सुदूर अंतरिक्ष से आया फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट
  • इसे FRB 20220610A नाम दिया गया है
  • पिछले साल 10 जून को हुई थी खोज
विज्ञापन
क्‍या आप ‘फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट' के बारे में जानते हैं। इसे शॉर्ट में FRB भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों की एक इंटरनेशनल टीम ने 8 अरब साल पुराने ऊर्जा विस्फोट का पता लगाया है, जो एक FRB है। इसे FRB 20220610A नाम दिया गया है। आसान शब्‍दों में कहें तो यह विस्‍फोट 8 अरब साल पहले हुआ था, जो अब जाकर पृथ्‍वी पर पहुंचा है। रिपोर्ट के अनुसार, 
पिछले साल 10 जून को एक रेडियो टेलीस्कोप की मदद से इसे खोजा गया। जहां से इसकी शुरुआत हुई, उस आकाशगंगा का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने चिली में मौजूद यूरोपियन साउदर्न ऑब्‍जर्वेट्री और वेरी लार्ज टेलीस्कोप का इस्‍तेमाल किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि FRB का यह सोर्स आजतक खोजे गए किसी भी FRB सोर्स से पुराना और दूर का है। 
 

क्‍या होता है FRB

FRB, रेडियो वेव्‍स के चमकदार विस्फोट होते हैं। इनकी अवधि मिलीसेकंड-स्केल में होती है। यही वजह है कि इनके सोर्स का पता लगाना और अंतरिक्ष में इनकी स्थिति तय करना मुश्किल होता है। सबसे पहले ‘फास्ट रेडियो बर्स्ट' को साल 2007 में खोजा गया था। तभी से साइंटिस्‍ट इसके मूल सोर्स को खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये विस्‍फोट एक सेकंड के हजारवें हिस्से में उतनी ऊर्जा पैदा करते हैं, जितनी सूर्य एक साल में करता है। 
 

क्‍या होते हैं यह विस्‍फोट 

FRB विस्‍फोट क्‍यों होते हैं, यह वैज्ञानिक नहीं जान पाए हैं। स्‍टडी में कहा गया है कि एफआरबी ब्रह्मांड में होने वालीं सामान्य घटनाएं हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, इन घटनाओं को समझकर हमारे ब्रह्मांड की संरचना को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है। 
 

मुश्‍किल होता है पहचानना 

फास्‍ट रेडियो बर्स्ट इतने तेज और अप्रत्याशित होते हैं कि उन्‍हें ऑब्‍जर्व करना मुश्किल होता है। कनाडा में लगाया गई डोमिनियन रेडियो एस्ट्रोफिजिकल ऑब्जर्वेटरी उन ऑब्‍जर्वेट्रीज में से एक है, जो FRB को ट्रैक कर रहे हैं। मौजूदा खोज वैज्ञानिकों को FRB को विस्‍तृत तरीके से समझने में मदद कर सकती है। यह स्‍टडी जर्नल साइंस में पब्लिश हुई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »