5 सबसे ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड जो पृथ्‍वी पर बरपा सकते हैं कहर

Asteroid : हाल ही में खगोलविदों ने 3 ऐसे एस्‍टरॉयड्स का पता लगाया है, जो सूर्य की चकाचौंध में छुपे हुए हैं और हमारे ग्रह के बेहद करीब हैं।

5 सबसे ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड जो पृथ्‍वी पर बरपा सकते हैं कहर

Asteroid : एस्‍टरॉयड चिंता बढ़ाते हैं, क्‍योंकि इनकी दिशा और गति में कभी भी बदलाव हो सकता है।

ख़ास बातें
  • कई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के बेहद नजदीक आ जाते हैं
  • इन्‍हें संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा जाता है
  • ऐसे एस्‍टरॉयड भविष्‍य में पृथ्‍वी के लिए खतरा बन सकते हैं
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) वो आसमानी आफत हैं, जो आए दिन पृथ्‍वी के लिए खतरा बनते हैं। हाल ही में खगोलविदों ने 3 ऐसे एस्‍टरॉयड्स का पता लगाया है, जो सूर्य की चकाचौंध में छुपे हुए हैं और हमारे ग्रह के बेहद करीब हैं। इनमें से एक एस्‍टरॉयड पिछले 3 साल में देखा गया सबसे बड़ा ‘संभावित रूप से खतरनाक' ऑब्‍जेक्‍ट है। इसे ‘किलर एस्‍टरॉयड' कहा जा रहा है। यह पृथ्‍वी से टकराया, तो बड़ी तबाही ला सकता है। आज हम आपको ‘संभावित रूप से खतरनाक' 5 सबसे बड़े एस्‍टरॉयड के बारे में बताने जा रहे हैं।  

पृथ्‍वी के लिए सबसे ‘खतरनाक' एस्‍टरॉयड (53319) 1999 JM8 को माना जाता है। इसका व्‍यास करीब 7 किलोमीटर का है। धीरे रोटेट होने वाला यह एस्‍टरॉयड पिछले एक दशक में पांच बार पृथ्वी के करीब आया है। 8 अगस्त 1990 को यह पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आया था। अब यह साल 2159 में हमारे ग्रह के करीब आएगा। 

पृथ्‍वी के लिए सबसे खतरनाक एस्‍टरॉयड्स में दूसरे नंबर पर है, ‘3200 फेथोन' (3200 Phaethon)। नासा के अनुसार, 5.8 किलोमीटर चौड़े इस एस्‍टरॉयड का नाम ग्रीक पौराणिक कैरेक्‍टर फेथॉन के नाम पर रखा गया है। यह एस्‍टरॉयड 16 दिसंबर 2017 को पृथ्वी के सबसे करीब आया था। तब इसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। अगली बार यह एस्‍टरॉयड साल साल 2026 में हमारे ग्रह के करीब आएगा और साल 2093 में तो और नजदीक से पृथ्‍वी को क्रॉस करेगा। 

अगले एस्‍टरॉयड का नाम है, ‘4179 टौटाटिस' (4179 Toutatis) यह तीसरा सबसे ‘संभावित खतरनाक' एस्‍टरॉयड है। साइज करीब 5.4 किलोमीटर है। यह 26 दिसंबर 2016 को पृथ्वी के सबसे करीब आया था। अगली बार यह साल 2065 में हमारे ग्रह के करीब आएगा। 

अन्‍य ‘खतरनाक' एस्‍टरॉयड्स की बात करें, तो नाम आता है (89830) 2002 CE का। यह एक पथरीला एस्‍टरॉयड है, जो 5.067 किलोमीटर आकार है। ध्‍यान रखने वाली बात है कि इसे इसी साल खोजा गया है। यह एस्‍टरॉयड 20 सितंबर 1932 को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचा था। अगली बार यह कब पृथ्‍वी के नजदीक आएगा, इस बारे में फ‍िलहाल जानकारी नहीं है।  
‘खतरनाक' एस्‍टरॉयड्स की कैटिगरी में आखिरी नाम है, ‘3122 फ्लोरेंस' का। लगभग 5 किलोमीटर चौड़ा यह एस्‍टरॉयड साल 1981 में खोजा गया था। 1 सितंबर 2017 को यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के सबसे करीब आया था। अब यह 2 सितंबर 2057 को हमारे ग्रह के सबसे नजदीक आएगा। एस्‍टरॉयड चिंता बढ़ाते हैं, क्‍योंकि इनकी दिशा और गति में कभी भी बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि पृथ्‍वी से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड के टकराने के कारण हुआ था।    
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »