• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 490 फुट का एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर दौड़ रहा, टकराने की कितनी है संभावना? जानें

490 फुट का एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर दौड़ रहा, टकराने की कितनी है संभावना? जानें

एस्‍टरॉयड (2022 WN4) किसी बिल्डिंग जितना बड़ा है। इसका आकार 490 फुट हो सकता है।

490 फुट का एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर दौड़ रहा, टकराने की कितनी है संभावना? जानें

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 41 लाख 40 हजार किलोमीटर रह जाएगी।

ख़ास बातें
  • विशालकाय एस्‍टरॉयड आज आ रहा है पृथ्‍वी के करीब
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी जानकारी
  • यह पृथ्‍वी के लिए संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में है शामिल
विज्ञापन
पृथ्‍वी ने हाल में रिवर ब्रिज जितने बड़े एस्‍टरॉयड (Asteroid) का सामना किया है। धरती के करीब आतीं ये चट्टानी आफतें कई बार वैज्ञानिकों को चिंता में डालती हैं। एस्‍टरॉयड अपनी दिशा बदल ले और उसका फोकस पृथ्‍वी की ओर हो तो यह परेशानी वाली बात होती है। एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने पर बड़ी तबाही हो सकती है। आज यानी मंगलवार को एक और एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए चुनौती बन सकता है। (2022 WN4) नाम का एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के लिए संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल है।  

नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने बताया है कि एस्‍टरॉयड (2022 WN4) किसी बिल्डिंग जितना बड़ा है। इसका आकार 490 फुट हो सकता है। जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब दोनों के बीच दूरी 41 लाख 40 हजार किलोमीटर रह जाएगी। यह एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है। वैज्ञानिक इस एस्‍टरॉयड की मॉनिटरिंग तब तक करेंगे, जबतक यह पृथ्‍वी से दूर नहीं चला जाता। इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। 

माना जाता है कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विशान से हुआ था। ऐसे भी वाकये हुए हैं जब एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी के करीब आने का पता एकदम आखिर में चला, क्‍योंकि सूर्य की चकाचौंध में छुपे होने के कारण एस्‍टरॉयड, टेलिस्‍कोपों की पकड़ में आने से बचे रहे।

एस्‍टरॉयड को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »