Video : धरती से 400km ऊपर अंतरिक्ष से देखिए पृथ्‍वी का खास नजारा, जगमगा रहे शहर!

Earth Video : वीडियो को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर एक्‍सपीडिशन 67 और 68 के दौरान कैद किया था।

Video : धरती से 400km ऊपर अंतरिक्ष से देखिए पृथ्‍वी का खास नजारा, जगमगा रहे शहर!

Photo Credit: Video Grab/Nasa Video

Earth Video : वीडियो देखकर पता चलता है कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के कैमरों से पृथ्‍वी को फ‍िल्‍माया गया है, जिसमें रात में जगमगाते हुए हमारे शहर दिखाई दे रहे हैं।

ख़ास बातें
  • Nasa ने शेयर किया वीडियो
  • पृथ्‍वी को जगमगाते हुए देखा जा सकता है
  • आईएसएस से लिया गया व‍ीडियो
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अपनी तस्‍वीरों और वीडियो से दुनिया को रोमांच‍ित करती रहती है। वह अक्‍सर ऐसी तस्‍वीरें-वीडियो शेयर करती है, जिसमें पृथ्‍वी (Earth) का अलग रूप दिखाई देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। नासा ने अलग नजरिए से हमारे ग्रह को दिखाया है। इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किए गए एक वीडियो में नासा ने रात में जगमगाते हमारे ग्रह को दिखाया है। यह एक एचडी वीडियो है, जिसे मार्च 2022 से मार्च 2023 के बीच कैप्‍चर किया गया।

वीडियो को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर एक्‍सपीडिशन 67 और 68 के दौरान कैद किया था। वीडियो में पृथ्‍वी को एकदम अलग एंगल से देखा जा सकता है। वीडियो देखकर पता चलता है कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के कैमरों से पृथ्‍वी को फ‍िल्‍माया गया है, जिसमें रात में जगमगाते हुए हमारे शहर दिखाई दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है। यानी यह वीडियो भी इतनी ही ऊंचाई से लिया गया होगा। इससे पहले मार्च में भी नासा ने रात में जगमगाती पृथ्‍वी की एक तस्‍वीर शेयर की थी। नासा ने बताया था कि तस्‍वीर 7 साल पुरानी है। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। उसमें धरती का बाहरी हिस्सा हल्की नीली रोशनी में दिख रहा था। यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के शहरों की लाइटें चमकती हुईं नजर आ रही थीं।
 


नासा ने बताया था कि उसने तस्‍वीर को कंपोजिट तकनीक से तैयार किया था। इस तकनीक में हर महीने बेस्ट क्लाउड फ्री रातों को चुना जाता है। नासा के पूर्व साइंटिस्ट, Miguel Roman के हवाले से स्‍पेस एजेंसी ने कहा था कि इस डेटा का इस्तेमाल करके तूफान, बादल आदि को मॉनिटर किया जा सकता है।

नासा की तस्‍वीर के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने भी पृथ्‍वी की तस्‍वीरें शेयर की थी। अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-06) की मदद से तस्‍वीरें ली गई थीं। इसमें हर एक महाद्वीप को देखा जा सकता था। इसरो ने बताया था कि उसने 2,939 इमेजेस को मिलाकर और 300GB डेटा की प्रोसेसिंग के बाद तस्‍वीरों को तैयार किया। स्‍पेस एजेंसी ने कहा है कि ये तस्‍वीरें जमीन और महासागरों पर ग्‍लोबल वनस्‍पति कवर (global vegetation cover) की जानकारी देती हैं। सैटेलाइट में लगा ओशन कलर मॉनिटर पृथ्‍वी को बारीकी से समझ सकता है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »