• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत, इस बार ISRO के सैटेलाइट ने खींची तस्‍वीरें, देखें

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत, इस बार ISRO के सैटेलाइट ने खींची तस्‍वीरें, देखें

India from space : EOS-06 ने पृथ्‍वी की हैरान करने वाली तस्‍वीरें ली हैं। इनमें भारत भी दिखाई दे रहा है। इस सैटेलाइट को ओशनसैट-3 के नाम से भी जाना जाता है।

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत, इस बार ISRO के सैटेलाइट ने खींची तस्‍वीरें, देखें

Photo Credit: ISRO

तस्‍वीरों को सैटेलाइट के ओशन कलर मॉनिटर (OCM) की मदद से खींचा गया।

ख़ास बातें
  • 2,939 इमेजेस को मिलाकर तैयार हुईं इमेजेस
  • अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-06) ने कैप्‍चर किया
  • तस्‍वीरों में भारत को भी देखा जा सकता है
विज्ञापन
अंतरिक्ष से भारत (India from space) को हमने कई बार देखा है। ऐसी तस्‍वीरें या वीडियो अक्‍सर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa), इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के जरिए सामने आते हैं। इस बार जो तस्‍वीरें सामने आई हैं, उन्‍हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) के अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-06) ने कैप्‍चर किया है। EOS-06 ने पृथ्‍वी की हैरान करने वाली तस्‍वीरें ली हैं। इनमें भारत भी दिखाई दे रहा है। इस सैटेलाइट को ओशनसैट-3 के नाम से भी जाना जाता है। 

जानकारी के अनुसार, तस्‍वीरों को सैटेलाइट के ओशन कलर मॉनिटर (OCM) की मदद से खींचा गया। तस्‍वीरों में हर एक महाद्वीप को देखा जा सकता है। इनमें 1 से 15 फरवरी 2023 के बीच हमारा ग्रह कैसा था, यह भी पता चलता है। तस्‍वीरों के बारे में कुछ दिलचस्‍प जानकारियां भी सामने आई हैं। 

इसरो ने बताया है कि उसने 2,939 इमेजेस को मिलाकर और 300GB डेटा की प्रोसेसिंग के बाद इन तस्‍वीरों को तैयार किया। स्‍पेस एजेंसी ने कहा है कि ये तस्‍वीरें जमीन और महासागरों पर ग्‍लोबल वनस्‍पति कवर (global vegetation cover) की जानकारी देती हैं। सैटेलाइट में लगा ओशन कलर मॉनिटर पृथ्‍वी को बारीकी से समझ सकता है। 
 

बताया जाता है कि ओशनसैट-3 एक प्रकार का नैनोसैटेलाइट है। इसे पिछले साल डिप्‍लॉय किया गया था। सैटेलाइट में तीन प्रमुख उपकरण लगे हैं। इनमें शामिल हैं- ओशन कलर मॉनिटर (OCM-3), सी सरफेस टेम्परेचर मॉनिटर (SSTM), कू-बैंड स्कैटरोमीटर (SCAT-3)। इसके अलावा ARGOS सिस्टम भी इस सैटेलाइट में शामिल है। 

इसरो ने पृथ्‍वी और भारत की जो तस्‍वीरें शेयर की हैं, वो काफी पसंद की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इन तस्‍वीरों को देखकर हैरानी जता रहे हैं। लोगों ने कहा कि तस्‍वीरें वाकई अद्भुत हैं। हाल में नासा ने अपने एक ट्वीट में पृथ्‍वी की पुरानी तस्‍वीर शेयर की थी। तस्‍वीर के जरिए बताया गया था कि रात में हमारा ग्रह कैसा दिखता है। लाइटिंग के जरिए समझाया गया था कि पृथ्‍वी पर इंसान की मौजूदगी कहां-कहां है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »