समुद्र में वैज्ञानिकों को दिखे ये 'अजब' जीव! बने हुए हैं रहस्य

शोधकर्ताओं ने बाउंटी ट्रफ में तीन हफ्ते तक खोज की।

समुद्र में वैज्ञानिकों को दिखे ये 'अजब' जीव! बने हुए हैं रहस्य

Photo Credit: oceancensus.org

शोधकर्ताओं ने बाउंटी ट्रफ में तीन हफ्ते तक खोज की।

ख़ास बातें
  • शोधकर्ताओं को समुद्र के पानी में रहने वाली 100 नई प्रजातियां मिली हैं।
  • ये प्रजातियां न्यूजीलैंड के साउथ आईलैंड में बाउंटी ट्रफ में मिली हैं।
  • शोधकर्ताओं ने बाउंटी ट्रफ में तीन हफ्ते तक खोज की।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में शोधकर्ताओं को समुद्र के पानी में रहने वाली 100 नई प्रजातियां मिली हैं। ये प्रजातियां न्यूजीलैंड के साउथ आईलैंड में बाउंटी ट्रफ में मिली हैं। 21 शोधकर्ताओं की टीम ने प्रजातियों की खोज की है। यह खोज इसी साल फरवरी में की गई है। खोज में मोलस्क, तीन मछलियां, एक झींगा और एक शिकारी स्क्विड पाया गया है। नई प्रजातियों की संख्या और भी बढ़ने की संभावना बताई गई है। 

शोधकर्ताओं ने बाउंटी ट्रफ में तीन हफ्ते तक खोज की। इस दौरान उन्होंने 800 किलोमीटर लंबे बाउंटी ट्रफ को छान मारा। खोज से जुड़े मरीन बायोलॉजिस्ट डॉक्टर रोजर्स ने बताया कि पाए गए सैम्पलों पर जब और ज्यादा काम किया जाएगा तो यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है। यह केवल 100 का आंकड़ा नहीं रहने वाला है, यह सैकड़ों में जाने वाला है। खोज में शोधकर्ताओं को एक स्टार शेप का जीव भी मिला है जो कि केवल एक सेंटीमीटर बड़ा है। अभी तक इसकी पहचान नहीं की जा सकी है।  

शोधकर्ताओं की टीम ने 1800 सैम्पल इकट्ठा किए थे। ये सैम्पल 5 किलोमीटर के दायरे में पाए गए थे। इस अभियान में Ocean Census के साथ साथ न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय जल और वायुमंडलीय अनुसंधान संस्थान और न्यूजीलैंड टी पापा टोंगरेवा संग्रहालय ने भी हिस्सा लिया था। खोज से जुड़े डॉक्टर मूरे ने कहा कि यह अभी भी एक रहस्य जैसा ही है। वे इसे किसी फैमिली के साथ नहीं जोड़ सकते हैं। वे नहीं जानते कि ट्री ऑफ लाइफ (tree of life) में इनकी जगह कहां है। 

क्वींसलैंड म्यूजियम नेटवर्क में टैक्सोनॉमिस्ट डॉक्टर मिचेला मिशैल के मुताबिक, यह गहरे समुद्र की कोरल का एक प्रकार हो सकता है जिसे ऑक्टोकोरल कहते हैं। माना जाता है कि समुद्रों में 20 लाख से ज्यादा प्रजातियां रहती हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को अभी तक केवल समुद्री जीवन का 10 प्रतिशत ज्ञान ही हो पाया है। मरीन लाइफ के शोधकर्ता कह रहे हैं कि यह नई खोज उन्हें गहरे समुद्री जीवन को और अच्छी तरह समझने में मदद करेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  2. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  5. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  7. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  8. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  9. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  10. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »