Mi Notebook 14 (IC) लैपटॉप इन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mi Notebook 14 IC की कीमत भारत में 43,999 रुपये से शुरू होती है। Mi Notebook 14 (IC) को Mi.com के जरिए सिंगल सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Mi Notebook 14 (IC) लैपटॉप इन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

लैपटॉप मे 720p वेबकैम दिया गया है

ख़ास बातें
  • Mi Notebook 14 IC इंटेल कोर आई5-10210U क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है
  • मी नोटबुक 14 (आई) में 14 इंच का फुल-एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है
  • लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक SSD स्टोरेज मौजूद है
विज्ञापन
Mi Notebook 14 (IC) को Xiaomi के लेटेस्ट लैपटॉप के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपनी पहली लैपटॉप सीरीज़ पिछले साल जून में शुरू की थी, जिसके तहत Mi Notebook 14 और Mi Notebook 14 Horizon Edition को लॉन्च किया गया था। मी नोटबुक 14 (आईसी) इस सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन हैं, जो कि 10th जनरेशन इंटेल कोर आई5-10210U कॉमेट लेक प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 720p एचडी इनबिल्ट वेबकैम को इसके साथ इंटीग्रेट किया गया है। इस लैपटॉप में 46Whr बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा है कि यह 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
 

Mi Notebook 14 (IC) price in India, sale

मी नोटबुक 14 (आईसी) की कीमत भारत में 43,999 रुपये से शुरू होती है। Mi Notebook 14 (IC) को Mi.com के जरिए सिंगल सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह Mi Homes, Amazon.in, Flipkart और रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Mi.com पर Axis Bank कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट को लिस्ट किया गया है।
 

Mi Notebook 14 (IC) specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मी नोटबुक 14 (आईसी) Windows 10 Home Edition पर काम करता है। इसमें 14 इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो व 178 डिग्री वाइड-व्यूविंग एंगल दिया गया है। नोटबुक 14 (आईसी) 1.6GHz इंटेल कोर आई5-10210U क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Intel UHD ग्राफिक्स 620 और एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स मौजूद है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक SSD स्टोरेज मौजूद है।

मी नोटबुक 14 (आई) के पोर्ट्स में दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक माइक/ऑडियो जैक कॉम्बो और एक डीसी जैक शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में ब्लूटूथ वी5 और वाई-फाई एसी मौजूद है। लैपटॉप मे एक 720p वेबकैम इंटीग्रेड किया गया है और दो 2 वॉट के स्पीकर दिए हुए हैं। लैपटॉप का भार 1.5 किलोग्राम और माप 323x228x17.95mm है। जैसा कि हमने बताया मी नोटबुक 14 (आईसी) में 46Whr बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें 65 वॉट फास्ट चार्जर दिया गया है, जो कि लैपटॉप को 35 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
प्रोसेसरकोर आई5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
एसएसडी512GB
वज़न1.50 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »