मैकबुक प्रो में शामिल होंगे टच आईडी पावर बटन और ओलेड स्क्रीन: रिपोर्ट

मैकबुक प्रो में शामिल होंगे टच आईडी पावर बटन और ओलेड स्क्रीन: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • टच आईडी मैकबुक प्रो में पावर बटन में ही इंटीग्रेटेड होगा
  • मैकबुक प्रो में ओलेड टच सेंसिटिव फंक्शन बटन आने की खबरें हैं
  • नए वेरिएंट के सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है
विज्ञापन
इस साल मई में जाने-माने केजीआई सिक्योरिटीज़ के विश्लेषक मिंग शी कुओ ने कहा था कि 2016 में लॉन्च होने वाले ऐप्पल डिवाइस में सबसे ज्यादा अपग्रेड मैकबुक प्रो में होगा। उन्होंने दावा किया था कि चौथी तिमाही में 13 इंच और 15 इंच मैकबुक प्रो के दो नए वेरिएंट लॉन्च होंगे। और इन दोनों लैपटॉप में कीबोर्ड के ऊपर एक ओलेड डिस्प्ले पैनल होगा जो फिज़िकल फंक्शन बटन की जगह काम करेगा।

अब 9टू5 गूगल ने 'भरोसेमंद सूत्रों' के हवाले से दावा किया है कि नए मैकबुक प्रो वेरिएंट में ओलेड फंक्शन की पैनल के अलावा एक टच आईडी पावर बटन भी होगा।

मैकबुक प्रो मॉडल के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। जैसा कि इससे पहले आई केजीआई की रिपोर्ट में बताया गया था कि नए मैकबुक लैपटॉप में टच आईडी सपोर्ट मिलेगा लेकिन इस फीचर से जुड़ी चुनिंदा जानकारी की कमी थी।अब इस टच आईडी के पावर बटन में ही आने की खबरें हैं और इससे पहले पिछले आईफोन वेरिएंट में होम बटन में ही टच आईडी दिया गया था।

केजीआई विश्लेषक ने दावा किया कि नए मैकबुक प्रो सीरीज में यूएसबी टाइप-सी और थंडरबोल्ट 3 के अलावा तेज इंटेल स्काईलेक प्रोसेसर होगा। केजीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नए वेरिएंट में एएमडी का नया 400-सीरीज पोलरिस ग्राफिक कार्ड होंगे।

अप्रैल में लॉन्च हुए मैकबुक में इंटेल का नया स्काईलेक आर्किटेक्चर तेज रैम, बेहतर बैटरी लाइफ दिया गया था। और यह एक नए रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Laptops, MacBook Pro, MacBook Touch ID
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »