Lenovo Yoga Pro 7i भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप का प्राइस 1,49,999 रुपये से शुरू होता है। इसे Lenovo की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 14.5 इंच OLED स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ है
  • यह विंडोज 11 होम पर चलता है
  • इसे Lenovo की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है

इस लैपटॉप की 14.5 इंच OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Lenovo ने Yoga Pro 7i को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया। इस लैपटॉप में प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 7 और Nvidia GeForce RTX 4050 GPU दिया गया है। इसे मार्च में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इसमें 14.5 इंच OLED स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस लैपटॉप का प्राइस 1,49,999 रुपये से शुरू होता है। इसे Lenovo की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह Microsoft Office Home और Student 2021 एडिशन के साथ आता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें एक अलग कोपायलट की के जरिए शुरू किया जा सकता है। 

Lenovo Yoga Pro 7i के स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप की 14.5 इंच OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसकी स्क्रीन Dolby Vision कंटेंट को सपोर्ट करती है। यह बेहतर HDR कलर रीप्रोडक्शन के लिए VESA DisplayHDR True Black 500 सर्टिफाइड है। इसका चेसिस एल्युमीनियम का है और इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। इसमें हुड के नीचे Intel Core Ultra 7 155H प्रोसेसर है। इस लैपटॉप में 16 GB का LPDDR5x डुअल-चैनल RAM दिया गया है। यह विंडोज 11 होम पर चलता है। इसके क्वाड स्पीकर Dolby Atmos के लिए सपोर्ट और HD Audio चिप के साथ है। 

इसमें क्वाड-माइक के साथ फुल HD 1080p IR कैमरा एक डेप्थ सेंसर, Windows Hello सपोर्ट और ई-शटर के साथ है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi 6E दिए गए हैं। इसमें USB Type-A Gen 3.1 पोर्ट, USB Type-C Gen 3.2 पोर्ट, USB Type-C Thunderbolt 4 पोर्ट, HDMI 2.1 पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। इस लैपटॉप का साइज 325.5 x 226.49 x 16.6 mm और भार लगभग 1.59 किलोग्राम का है। इस सप्ताह Asus ने भी भारत में गेमिंग लैपटॉप ROG Zephyrus G14 लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर AMD का Ryzen 9 8945HS दिया गया है। इस लैपटॉप में 16 GB का RAM और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU है। Asus ने बताया है कि इसमें कस्टमाइज्ड कूलिंग सिस्टम है। इसमें 14 इंच OLED Nebula डिस्प्ले 3K (2,880 x 1,800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशो और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस लैपटॉप का प्राइस 1,74,990 रुपये से शुरू होता है। इसे केवल ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • ग्राफ़िक्स
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent high-resolution OLED panel
  • Discrete graphics
  • Good battery life
  • Large trackpad and good keyboard
  • Bad
  • Speakers aren't very loud
  • Glossy display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.50-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2880x1800 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

इंटेल कोर अल्ट्रा 7

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

हार्ड डिस्क

नहीं

एसएसडी

1TB

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 4050

वज़न

1.59 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  2. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.