Asus ने लॉन्च किया गेमिंग लैपटॉप ROG Zephyrus G14, AMD Ryzen 9 प्रोसेसर

इस लैपटॉप का प्राइस 1,74,990 रुपये से शुरू होता है। इसे ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसमें अपना प्रॉपराइटरी ROG इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम दिया है

Asus ने लॉन्च किया गेमिंग लैपटॉप ROG Zephyrus G14, AMD Ryzen 9 प्रोसेसर

इस लैपटॉप का प्राइस 1,74,990 रुपये से शुरू होता है

ख़ास बातें
  • इसे ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है
  • यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है
  • कंपनी ने इसमें अपना प्रॉपराइटरी ROG इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम दिया है
विज्ञापन
ताइवान की डिवाइसेज कंपनी Asus ने भारत में गेमिंग लैपटॉप ROG Zephyrus G14 लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर AMD का Ryzen 9 8945HS दिया गया है। इस लैपटॉप में 16 GB का RAM और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU है। Asus ने बताया है कि इसमें कस्टमाइज्ड कूलिंग सिस्टम है। 

इस लैपटॉप का प्राइस 1,74,990 रुपये से शुरू होता है। इसे ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। Asus ROG Zephyrus G14 को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स कंपनियों Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इस वर्ष की शुरुआत में इस लैपटॉप को CES में प्रदर्शित किया गया था। 

ROG Zephyrus G14 के स्पेसिफिकेशंस

यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें 14 इंच OLED Nebula डिस्प्ले 3K (2,880 x 1,800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशो और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका Pantone वैलिडेटेड डिस्प्ले Nvidia G-Sync, Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर AMD का Ryzen 9 8945HS प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU 16 GB के LPDDR5X-6400 RAM के साथ है। कंपनी ने इस लैपटॉप में अपना प्रॉपराइटरी ROG इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम दिया है। थर्मल आउटपुट को संभालने के लिए इसमें नया फाइबर एंड मेश हीट पाइप सिस्टम ट्राई-फैन डिजाइन के साथ है। 

इस गेमिंग लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर्स Dolby Atmos साउंड और AI नॉयस कैंसलेशन और Hi-Res ऑडियो वाले एंप्लिफायर के साथ है। इसमें USB Type-C पोर्ट, USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट और MicroSD कार्ड रीडर दिए गए हैं। इस लैपटॉप में बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इसकी बैटरी 73 Whr की है और यह USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस लैपटॉप का साइज 31.1 x 22.0 x 1.59 cm और भार लगभग 1.50 किलोग्राम का है। हाल ही में Asus ने Zenfone 11 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले और 5,500 mAh की बैटरी है। इसमें कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल ) AMOLED LTPO डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है।    
  
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1080 पिक्सल
प्रोसेसरRyzen 5
ओएसWindows 10 Home
ग्राफ़िक्सएनवीआईडीआईए जीफोर्स जीटीएक्स 1650
वज़न1.60 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »