Apple ने भारत में लॉन्च किया नया MacBook Pro, M5 चिप, 14.2 इंच डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

नए MacBook Pro में 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ छह स्पीकर हैं। इस लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए टच ID सेंसर दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 22:56 IST
ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में कंपनी का नया M5 चिप दिया गया है
  • इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ छह स्पीकर हैं
  • नए MacBook Pro में Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है

इस लैपटॉप की 72.4 Wh की बैटरी सिंगल चार्ज में 24 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा सकती है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने भारत में नए M5 चिप के साथ MacBook Pro को लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप में M4 चिप वाले MacBook Pro की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स का 3.5 गुणा और ग्राफिक्स का 1.6 गुणा बेहतर परफॉर्मेंस है। 

नए MacBook Pro का प्राइस, उपलब्धता

एपल के M5 चिप वाले इस लैपटॉप के 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले बेस मॉडल का प्राइस 1,69,900 रुपये का है। MacBook Pro के 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,89,900 रुपये और 24 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का 2,09,900 रुपये का है। इसके लिए स्टूडेंट्स को एपल के एजुकेशन स्टोर के जरिए 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस लैपटॉप को Silver और Space Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 22 अक्टूबर से शुरू होगी। 

MacBook Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में कंपनी का नया M5 चिप दिया गया है। इस चिप में 10-कोर CPU और 10-कोर GPU है। MacBook Pro का 14.2 इंच (3,024 × 1,964 पिक्सल्स) डिस्प्ले Liquid Retina Pro XDR पैनल 120  Hz तक के रिफ्रेश रेट, 254 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें कस्टमर्स के लिए नैनो टेक्सचर फिनिश वाले डिस्प्ले का भी विकल्प है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, तीन Thunderbolt 5 पोर्ट, HDMI port, MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट, 3.5 mm हेडफोन जैक और SDXC कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। 

Advertisement

नए MacBook Pro में 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ छह स्पीकर हैं। इस लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए टच ID सेंसर दिया गया है। यह macOS 26 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है। इस लैपटॉप की 72.4 Wh की बैटरी सिंगल चार्ज में 24 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा सकती है। इसके साथ 70 W USB Type-C पावर एडैप्टर दिया जाएगा। इसके साथ ही कस्टमर्स के लिए 96 W पावर एडैप्टर का भी विकल्प होगा। इस टैबलेट का साइज 312.6 × 155 × 221.2 mm और भार लगभग 1.55 किलोग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.