Apple के Mac कंप्यूटर्स की AI PC मार्केट में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी

विंडोज AI PCs की शिपमेंट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 127 प्रतिशत बढ़ी हैं। Lenovo के Yoga Slim और ThinkPad लैपटॉप्स का शेयर छह प्रतिशत है

Apple के Mac कंप्यूटर्स की AI PC मार्केट में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी

दूसरी तिमाही में 88 लाख से अधिक AI PCs की इंटरनेशनल शिपमेंट की गई है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की दूसरी छमाही में इन PC की बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है
  • विंडोज AI PC की शिपमेंट तिमाही-दर-तिमाही लगभग 127 प्रतिशत बढ़ी हैं
  • Lenovo के Yoga Slim और ThinkPad लैपटॉप्स का शेयर छह प्रतिशत का है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले पर्सनल कंप्यूटर्स (PC) के मार्केट में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की है। दूसरी तिमाही में 88 लाख से अधिक AI PCs की इंटरनेशनल शिपमेंट की गई है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में इन PC की बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल के सिलिकॉन चिपसेट वाले Mac कंप्यूटर्स की AI PC शिपमेंट्स में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। यह Windows AI कंप्यूटर्स की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, विंडोज AI PCs की शिपमेंट तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लगभग 127 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस सेगमेंट में Lenovo के Yoga Slim और ThinkPad लैपटॉप्स का शेयर छह प्रतिशत का है। Dell ने अपने Inspiron, XPS और Latitude कंप्यूटर्स के साथ सात प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया है। 

एपल की  की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के बेसिक मॉडल iPhone 16 में नया डिजाइन हो सकता है। इसके Pro मॉडल्स में परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड से जुड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। पिछले वर्ष पेश की गई पेश की गई आईफोन 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हाल ही में टिप्सटर Instant Digital ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि iPhone 16 Pro मॉडल्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro में 3,577 mAh और iPhone 16 Pro Max में 4,441 mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि, एपल ने आगामी आईफोन सीरीज की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है। 

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर JSonny Dickson (@SonnyDickson) ने आईफोन 16 की डमी यूनिट्स को लीक किया था। यह स्मार्टफोन पांच कलर्स और नए डिजाइन वाले कैमरा आइलैंड के साथ दिख रहा है। इसे ब्लू, ग्रीन, पिंक, ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। आईफोन 16 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में A18 बायोनिक चिप और आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स में A18 Pro चिप हो सकता है। आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स दोनों में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिल सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »