Acer ने Google Gemini AI फीचर्स के साथ लॉन्च किए Chromebook Plus 15, Chromebook Plus 14

इन लैपटॉप में Intel और AMD Ryzen के प्रोसेसर 16 GB के RAM और 512 GB तक की स्टोरेज के साथ दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 16:12 IST
ख़ास बातें
  • ये लैपटॉप्स स्टैंडर्ड यूजर्स के साथ ही एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए भी हैं
  • इनमें 14 इंच और 15.6 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल) LCD स्क्रीन है
  • इन लैपटॉप्स में 3 सेल 53 Whr बैटरी है जिसे 65 W पर चार्ज किया जा सकता है

इनमें फुल HD LCD डिस्प्ले दिया गया है

बड़ी हार्डवेयर कंपनियों में शामिल ने बुधवार को भारत में Chromebook Plus 15 और Chromebook Plus 14 को लॉन्च किया है। ये लैपटॉप्स स्टैंडर्ड यूजर्स के साथ ही एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए भी हैं। इनमें फुल HD LCD डिस्प्ले दिया गया है। इन लैपटॉप में Intel और AMD Ryzen के प्रोसेसर 16 GB के RAM और 512 GB तक की स्टोरेज के साथ दिए गए हैं। 

कंपनी ने बताया कि Chromebook Plus 15 और Chromebook Plus 14 में Google के ऐप्लिकेशंस और Gemini AI से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। Chromebook Plus 15 के 8 GB + 256 GB के बेस वेरिएंट का प्राइस 44,990 रुपये का है। Chromebook Plus 14 का प्राइस 35,990 रुपये से शुरू होता है। एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए इन लैपटॉप्स को प्रोसेसर, मेमोरी, स्टोरेज और डिस्प्ले कन्फिग्रेशंस के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है।  Acer ने बताया कि इन लैपटॉप्स को कंपनी के रिटेल स्टोर्स, इसके ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकेगा। ये Croma, Vijay Sales और कुछ अन्य रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे। 
Advertisement

Chromebook Plus 15 और Chromebook Plus 14 दोनों Chrome OS पर चलते हैं। इनमें 14 इंच और 15.6 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इनमें Gemini AI फीचर्स के साथ ही गूगल के Photos Magic Eraser, Wallpaper जेनरेशन जैसे अन्य AI फीचर्स भी दिए गए हैं। Chromebook Plus 14 में AMD Ryzen 7,000 सीरीज APU और Chromebook Plus 15 में Intel Core i7 CPU दिया गया है। इसके 14 इंच वाले वेरिएंट में 16 GB तक LPDDR5 RAM और 16 GB तक LPDDR5X मेमोरी है। 
 
इन लैपटॉप्स में 512 GB तक NVMe SSD स्टोरेज है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। Chromebook Plus 15 और Chromebook Plus 14 में दो USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट, MicroSD कार्ड रीडर और 3.5 mm हेडफोन जैक है। इन लैपटॉप्स में 3 सेल 53 Whr बैटरी है जिसे 65 W पर चार्ज किया जा सकता है। Chromebook Plus 15 का साइज 360.6 x 238.4 x 19.95 mm और भार लगभग 1.68 किलोग्राम का है। Chromebook Plus 14 का साइज 326.87 x 224.93 x 20.5 mm और भार 1.43 किलोग्राम का है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.00-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

इंटेल कोर

रैम

8 जीबी

ओएस

Chrome OS

एसएसडी

256GB

ग्राफ़िक्स

Intel UHD Graphics

वज़न

1.43 किलो
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

Chrome OS

एसएसडी

256GB

ग्राफ़िक्स

Intel UHD Graphics

वज़न

1.68 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.