Xiaomi ने MIJIA Smart Table Lamp Lite किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने MIJIA Smart Table Lamp Lite को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया स्मार्ट लैंप पिछले साल लॉन्च किए गए MIJIA Table Lamp Lite का अपग्रेडेड वर्जन है।

Xiaomi ने MIJIA Smart Table Lamp Lite किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अपग्रेड के तौर पर इसमें समान लाइट क्वालिटी को बनाए रखने के लिए स्मार्ट फंक्शन्स को जोड़ा गया है।।

ख़ास बातें
  • Xiaomi का यह स्मार्ट लैंप 1200lx से अधिक केंद्रीय रोशनी के साथ आता है।
  • Mijia app से लाइट की ब्राइटनेस को स्टेपलेसली एडजस्ट करना भी संभव है।
  • XiaoAI स्पीकर द्वारा इस पर वॉयस कंट्रोल भी संभव है।
विज्ञापन
Xiaomi ने MIJIA Smart Table Lamp Lite को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया स्मार्ट लैंप पिछले साल लॉन्च किए गए MIJIA Table Lamp Lite का अपग्रेडेड वर्जन है। इस मॉडल का सबसे बड़ा अपग्रेड है कि यह इसमें समान लाइट क्वालिटी को बनाए रखने के लिए स्मार्ट फंक्शन्स को जोड़ा गया है। MIJIA Smart Table Lamp Lite डबल प्रिज्म की लाइट एमिटिंग सतह पर हनीकॉम्ब वॉटर पैटर्न के डिजाइन में दी गई है। इसका भी एक छोटा बेस है और शाफ्ट को 218° पर ऊपर और नीचे घुमाया जा सकता है और हॉरिजेंटली 180° तक झुकाया जा सकता है।
 

Xiaomi MIJIA Smart Table Lamp Lite Price and Availability

Xiaomi MIJIA Smart Table Lamp Lite को Jingdong (JD.com) पर लिस्ट किया गया है। इस लैंप की कीमत 99 युआन (लगभग 1,100 रुपये) है।
 

Xiaomi MIJIA Smart Table Lamp Lite Specifications

Gizmochina में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi का यह स्मार्ट लैंप 1200lx से अधिक केंद्रीय रोशनी के साथ आता है, जो नैशनल स्टैंडर्ड ए-लेवल की रोशनी मानक को पूरा करता है। डबल-लेंस होमोजेनाइजेशन तकनीक प्रकाश को अधिक समान बनाते हुए विकिरण क्षेत्र का विस्तार करती है और पूरे डेस्कटॉप को धीरे से उज्ज्वल करती है। इस प्रोडक्ट ने कथित तौर पर संबंधित पेशेवर संस्थानों के फोटोबायोलॉजिकल सेफ्टी टेस्ट को भी पास कर लिया है। यह बिल्कुल नीली रोशनी और कोई वीडियो फ्लिकर एमिट नहीं करता है।

इसके अलावा यह Smart Desk Lamp Lite लाइट को चालू और बंद करने के लिए स्टेपलेस डिमिंग, टच कंट्रोल को सपोर्ट करता है। ब्राइटनेस को स्विच करने के लिए आपको बटन को लंबे समय तक दबाने की आवश्यकता होती है। Mijia app से लाइट की ब्राइटनेस को स्टेपलेसली एडजस्ट करना भी संभव है।

XiaoAI स्पीकर के माध्यम से Mijia Smart Desk Lamp Lite पर वॉयस कंट्रोल भी संभव है क्योंकि इसमें बिल्ट-इन ब्लूटूथ मेश गेटवे है। स्मार्ट स्पीकर से कनेक्ट होने पर, इसका उपयोग वॉयस प्रॉम्प्ट के माध्यम से लैंप को चालू करने के लिए किया जा सकता है। ब्लूटूथ मेश गेटवे के माध्यम से नेटवर्किंग के बाद, समय स्वचालित रूप से प्राप्त और कैलिब्रेट किया जाता है, और रात के दौरान लाइट चालू होने पर नाइट लाइट मोड अपने आप ही चालू हो जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  4. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  6. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  7. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  8. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  10. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »