• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • RBI ने बिना अनुमति वाली फर्मों की प्रीपेड सर्विसेज पर दी चेतावनी

RBI ने बिना अनुमति वाली फर्मों की प्रीपेड सर्विसेज पर दी चेतावनी

RBI ने बताया कि गुरूग्राम में रजिस्टर्ड sRide Tech Private Limited जरूरी अनुमतियां लिए बिना अपने कार पूलिंग ऐप के जरिए एक प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट चला रही है

RBI ने बिना अनुमति वाली फर्मों की प्रीपेड सर्विसेज पर दी चेतावनी

RBI ने लोगों को ऐप्स का इस्तेमाल और इन्हें पेमेंट करने के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है

ख़ास बातें
  • गुरूग्राम की sRide Tech बिना अनुमति के प्रीपेड सर्विस दे रही है
  • RBI की वेबसाइट पर ऑथराइज्ड पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स की लिस्ट है
  • RBI की ओर से क्रिप्टोकरंसीज में इनवेस्टमेंट को लेकर भी चेतावनी दी गई थी
विज्ञापन
वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अनऑथराइज्ड एंटिटीज की ओर से दी जा रही पेमेंट सर्विसेज की निगरानी बढ़ाई है। इसी कड़ी में RBI ने मंगलवार को बताया कि गुरूग्राम में रजिस्टर्ड sRide Tech Private Limited जरूरी अनुमतियां लिए बिना अपने कार पूलिंग ऐप के जरिए एक प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट चला रही है। RBI ने लोगों को अनऑथराइज्ड एंटिटीज की एप्लिकेशंस का इस्तेमाल करने के खिलाफ चेतावनी दी है। 

RBI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि sRide Tech Private Limited के साथ ट्रांजैक्शन करने वाला कोई व्यक्ति ऐसा अपने जोखिम पर करेगा। RBI ने बताया कि sRide Tech Private Limited अपने कार पूलिंग ऐप sRide के जरिए एक सेमी-क्लोज्ड प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट ऑपरेट कर रही है और इसके लिए प्रोविजंस ऑफ पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट के प्रोविजंस के तहत जरूरी ऑथराइजेशन नहीं ली गई है। RBI ने लोगों से ऐसी ऐप्स का इस्तेमाल करने और इन्हें पेमेंट करने के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 

इस बयान में कहा गया है, "लोगों को अपने हित में यह पुष्टि करनी चाहिए कि इस्तेमाल की जा रही एप्लिकेशन या उससे जुड़ी एंटिटी को उस एक्टिविटी के लिए अनुमति मिली है।" RBI की वेबसाइट पर ऑथराइज्ड पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स और ऑथराइज्ड पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स की लिस्ट दी गई है।

हाल ही में RBI की ओर से क्रिप्टोकरंसीज में इनवेस्टमेंट को लेकर भी चेतावनी दी गई थी। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी वित्तीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। निवेशकों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि वो अपने जोखिम पर निवेश कर रहे हैं। आरबीआई गवर्नर ने ‘ट्यूलिपमेनिया' का जिक्र भी किया था। इसमें निवेशक अफवाहों में आकर किसी एसेट पर फंड लगा देते हैं। आखिर में मामला पानी के बुलबुले की तरह हो जाता है। उन्होंने क्रिप्‍टोकरेंसी को भी ऐसा ही बताया। कहा कि इससे जुड़ा हुई कोई मूल्य नहीं है, एक ट्यूलिप भी नहीं। RBI ने केंद्र सरकार से क्रिप्टोकरंसीज पर सख्ती करने का भी निवेदन किया है। हालांकि, सरकार ने इस वर्ष के बजट में क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर टैक्स लगाया है। सरकार ने क्रिप्टोकरंसीज पर बैन लगाने को लेकर बाद में कोई फैसला करने का संकेत दिया है। क्रिप्टोकरंसीज को लेकर जल्द रेगुलेशंस भी तैयार किए जा सकते हैं। 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Payment, RBI, caution, Services, Investors, Crypto, Permission
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाला नया फोन Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 200MP का है कैमरा
  2. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  3. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  5. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  6. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  10. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »