Oppo Power Bank 2 भारत में लॉन्च, कीमत 1,299 रुपये

Oppo Power Bank 2 की कीमत 1,299 रुपये है। इसकी सेल Flipkart पर शुरू कर दी गई है। जैसा कि हमने बताया, Oppo Power Bank 2 दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो कलर हैं- ब्लैक और व्हाइट।

Oppo Power Bank 2 भारत में लॉन्च, कीमत 1,299 रुपये

Oppo Power Bank 2 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर

ख़ास बातें
  • Oppo Power Bank 2 फ्लिपकार्ट पर खरीद के लिए है उपलब्ध
  • ओप्पो पावर बैंक 2 में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • लो-करंट चार्जिंग मोड से लैस है ओप्पो पावर बैंक 2
विज्ञापन
Oppo ने अपना नया 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता पावर बैंक भारत में लॉन्च कर दिया है। OPPO Power Bank 2 की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू कर दी गई है। बता दें, ओप्पो पावर बैंक 2 पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Power Bank का ही फॉलो-अप है, जिसमें भी 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता मौजूद थी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नया पावर बैंक 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसके साथ ही ओप्पो पावर बैंक 2 में आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। नए पावर बैंक में 12 फैक्टर सेफ्टी एश्योरेंस दिया गया है, जोडिवाइस को ओवरवॉल्टेज, ओवर-करंट, शॉर्ट-सर्किट आदि समस्याओं से सुरक्षित रखेगा।
 

Oppo Power Bank 2 price in India

ओप्पो पावर बैंक 2 की कीमत 1,299 रुपये है। इसकी सेल Flipkart पर शुरू कर दी गई है। जैसा कि हमने बताया, Oppo Power Bank 2 दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो कलर हैं- ब्लैक और व्हाइट। दोनों ही कलर ऑप्शन में आपको बेहतर ग्रिप प्रदान करने के लिए मैट फिनिश और रिज्ड टेक्स्चर प्राप्त होगा।
 

Oppo Power Bank 2 specifications

ओप्पो पावर बैंक 2 अपने पिछले वर्ज़न की तरह 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ आया है। यह यूएसबी पावर डिलिवरी (PD) और क्विक चार्ज प्रोटोकॉल के साथ कंपेटेबल है। जैसा कि हमने बताया, इस पावर बैंक में आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो 4,200 एमएएच बैटरी को रेगुलर पावर बैंक की तुलना में 16 प्रतिशत तेज़ चार्ज करता है। इसके साथ-साथ आपको लो-करंट मोड भी मिलेगा, जिसकी मदद से आप इस पावर बैंक के द्वारा केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि छोटे एक्सेसरीज़ को भी चार्ज कर सकते हैं जैसे कि स्मार्टवॉच व ट्रू वायरलेस ईयरबड्स आदि। 18 वॉट पावर बैंक यूएसबी-सी और टू वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो पावर बैंक व स्मार्टफोन दोनों के लिए 50 प्रतिशत फास्टर चार्जिंग स्पीड सुनिश्चित करता है। ओप्पो पावर बैंक 2 टू-इन-वन चार्जिंग केबल के साथ आता है, जिसमें माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट डिवाइस के लिए कनेक्टर दिया गया है।

ओप्पो पावर बैंक 2, 12 फैक्टर सेफ्टी अशॉरेंस के साथ आता है, जो डिवाइस को 12 फैक्टर से सुरक्षा प्रदान करता है जैसे कि ओवरहीटिंग, ओवरवॉल्टेज, ओवर-करंट, शॉर्ट-सर्किट। इसके अलावा पावर बटन को बगल में जगह दी गई है, वही LED इंडिकेटर को फ्रंट में स्थित किया गया है।

ओप्पो का पावर बैंक 2, 10,000 एमएएच लिथियम इयॉन पॉलिमर सेल के साथ आता है, जो हर इस्तेमाल के साथ सुरक्षित चार्ज सुनिश्चित करता है।

120x90x55 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले Oppo Power Bank 2 इस पावर बैंक का भार 273 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  3. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  4. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  5. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  6. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  8. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  9. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  10. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »