Big Basket को होम डिलीवरी में जल्द मिल सकती है  Big Bazaar से टक्कर

Big Basket और Jio Mart जैसी बड़ी कंपनियों से मुकाबले में बिग बाजार की मदद के लिए Ercess Live अपने इंफ्लुएंसर्स के बड़े नेटवर्क के इस्तेमाल के अलावा मार्केटिंग स्ट्रैटेजी भी बनाएगा

Big Basket को होम डिलीवरी में जल्द मिल सकती है  Big Bazaar से टक्कर

रिटेल सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में से एक बिग बाजार के पास स्टोर्स का मजबूत नेटवर्क है

ख़ास बातें
  • बिग बाजार अपने कस्टमर्स के लिए आकर्षक शॉपिंग ऑफर्स ला सकता है
  • Ercess Live के पास इंफ्लुएंसर मार्केटिंग की पूरी जिम्मेदारी होगी
  • इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन कड़ा होने के कारण मार्जिन भी ज्यादा नहीं होता
विज्ञापन
इवेंट मार्केटिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप, Ercess Live ने बिग बाजार की नई होम डिलीवरी सर्विस की दक्षिण भारत में मार्केटिंग में मदद के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। Big Basket और Jio Mart जैसी बड़ी कंपनियों से मुकाबले में बिग बाजार की मदद के लिए Ercess Live अपने इंफ्लुएंसर्स के बड़े नेटवर्क के इस्तेमाल के अलावा मार्केटिंग स्ट्रैटेजी भी बनाएगा। 

बिग बाजार अपने कस्टमर्स के लिए आकर्षक शॉपिंग ऑफर्स लाने की तैयारी कर रहा है। Ercess Live के पास इंफ्लुएंसर मार्केटिंग की पूरी जिम्मेदारी होगी। इसके लिए फूड ब्लॉगर्स सहित कई प्रकार के इंफ्लुएंसर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बारे में Ercess Live के फाउंडर, विशाल जायसवाल ने कहा, "दुनिया भर में कई बड़े ब्रांड्स इंफ्लुएंसर मार्केटिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में कस्टमर्स तक पहुंचा जा सकता है। मेरा मानना है कि इस दशक में इंफ्लुएंसर मार्केटिंग पेड एडवर्टाइजमेंट सेगमेंट से आगे निकल जाएगी। हमें बिग बाजार के साथ जुड़ने से खुशी है।"

पर्यावरण के संरक्षण में भी Ercess Live अपना योगदान देने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए प्रत्येक सब्सक्रिप्शन की बिक्री पर एक पेड़ लगाया जाता है। Ercess Live पहले से देश और विदेश में कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर रहा है। बेंगलुरु के इस स्टार्टअप का दावा है कि उसने लगभग 700 ब्रांड्स के साथ काम किया है और लाखों डॉलर के कैम्पेन संभाले हैं।

Ercess Live के पास मार्केटिंग प्रोडक्ट्स की एक रेंज भी है जिसका इस्तेमाल इवेंट ऑर्गनाइजर्स अपने इवेंट का प्रचार करने और उसकी टिकटें बेचने के लिए कर सकते हैं। ब्रांड्स को एक सेंट्रल सिस्टम से बेहतल तरीके से इवेंट मार्केटिंग में मदद के लिए क्रिएटिव मार्केटिंग स्ट्रैटेजीज का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, बिग बाजार के लिए होम डिलीवरी सेगमेंट में बिग बास्केट जैसी बड़ी कंपनियों का मुकाबला करना आसान नहीं होगा क्योंकि इन कंपनियों के पास पहले से एक बड़ा नेटवर्क और कस्टमर्स मौजूद हैं। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन अधिक होने के कारण मार्जिन कम होता है। रिटेल सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में से एक बिग बाजार के पास स्टोर्स का मजबूत नेटवर्क है। पिछले कुछ वर्षों से ग्रॉसरी जैसे आइटम्स की होम डिलीवरी करने वाली फर्मों की संख्या बढ़ने का असर बिग बाजार के बिजनेस पर भी पड़ा है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Marketing, influencers, Big Basket, Big Bazaar, Network, Strategy, Brands
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  2. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  6. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  8. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  9. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  10. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »