• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • iPhone SE Plus के लॉन्च से पहले प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस लीक

iPhone SE Plus के लॉन्च से पहले प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस लीक

iPhone SE Plus पर दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) काम कर रही है। एक नए लीक से इसके बारे में जानकारी मिली है

iPhone SE Plus के लॉन्च से पहले प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस लीक

iPhone SE Plus में 6.1-inch IPS डिस्प्ले दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • iPhone SE Plus के बैक में 12 मेगापिक्सल iSight सेंसर दिया जा सकता है
  • iPhone SE Plus में कोई होम फिजिकल बटन नहीं होगा!
  • फोन को ब्लैक, रेड और वाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
iPhone SE Plus पर दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) काम कर रही है। एक नए लीक से इसके बारे में जानकारी मिली है। एप्पल ने पिछले साल iPhone SE (2020) को लॉन्च किया था और अब कंपनी अपनी अफोर्डेबल ‘SE' सीरीज में एक न्यू मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। iPhone SE Plus की प्राइसिंग और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुई है। इसके अलावा फोन के रेंडर से इस अपकमिंग डिवाइस के डिजाइन के बारे में भी संकेत मिलता है। एप्पल, iPhone SE Plus को भी इस साल तभी लॉन्च कर सकता है, जब उसने iPhone SE (2020) को लॉन्च किया था। आपको बता दें कि iPhone SE (2020) को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।         

iPhone SE Plus के बारे में  टिपस्टर @aaple_lab ने इसके स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन को $499 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय रुपये में यह कीमत 36,300 रुपये होते हैं। iPhone SE (2020) के मुकाबले इसकी कीमत 100 डॉलर अधिक हो सकती है। फोन के रेंडर लीक से पता चलता है कि इसके टॉप में नॉच होगा, जहां सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। 
 
iPhone SE Plus में कोई भी फिजिकल होम बटन नहीं होगा, जो iPhone SE (2020) के मुकाबले बड़ा चेंज होगा। iPhone SE (2020) में थिक बेजल्स और फिजिकल होम बटन दिया गया था। टिपस्टर के मुताबिक फोन को ब्लैक, रेड और वाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।   

iPhone SE Plus की स्पेसिफिकेशंस की बात की जाएं तो इसमें 6.1-inch IPS डिस्प्ले के साथ Apple A13 Bionic या Apple A14 Bionic चिप दिया जा सकता है। फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल iSight सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कैमरा फीचर्स की बात की जाएं तो इसमें सिक्स पोर्टेट लाइट इफेक्ट, ओआईएस और स्मार्ट HDR 3 दिया जा सकता है। फोन IP67 रेटिंग और डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के साथ आ सकता है। टिपस्टर के मुताबिक फोन में होम बटन की जगह Touch ID दी जा सकती  है। हालांकि एप्पल ने अभी  तक इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »