iPhone SE (2020) की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से, मिलेगी 3,600 रुपये की छूट

Apple iPhone SE (2020) के 64 जीबी मॉडल की कीमत 42,500 रुपये है। हालांकि HDFC कार्ड के जरिए आइफोन एसई (2020) को 38,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iPhone SE (2020) की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से, मिलेगी 3,600 रुपये की छूट

iPhone SE (2020) 64GB की भारत में कीमत 42,500 रुपये है

ख़ास बातें
  • iPhone SE (2020) के 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 42,500 रुपये
  • आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा नया आईफोन
  • HDFC बैंक ग्राहकों को खरीद पर मिलेगी 3,600 रुपये की तत्काल छूट
विज्ञापन
iPhone SE (2020) आज दोपहर 12 बजे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। ग्राहक लेटेस्ट आईफोन एसई (2020) को Flipkart  के जरिए 42,500 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। नए ऐप्पल आईफोन की खरीद पर 3,600 रुपये तक की तत्काल छूट भी मिल रही है। यह छूट उन ग्राहकों को मिलेगी, जो iPhone SE (2020) को एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे। नए Apple iPhone को कंपनी ने अप्रैल में iPhone 11 में शामिल A13 Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च किया था।
 

Apple iPhone SE (2020) price in India, offers

आईफोन एसई (2020) को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। फोन आखिरकार आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। भारत में फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,500 रुपये से शुरू होती है। इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 47,800 रुपये है। iPhone SE (2020) के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 58,300 रुपये है। फोन को व्हाइट, ब्लैक और प्रोडक्ट (रेड) रंगों में पेश किया गया है।

HDFC बैंक कार्ड के जरिए फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3,600 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। इससे फोन के 64 जीबी मॉडल की कीमत 38,900 रुपये हो जाएगी। यह ऑफर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर उपलब्ध है।

देश में आईफोन एसई 2020 की ऑफलाइन सेल कब खुलेगी, इस पर फिलहाल कोई शब्द नहीं है।

iPhone SE (2020) specifications

Apple ने आईफोन एसई 2020 में 4.7 इंच का एचडी एलसीडी डिस्प्ले दिया है। इसका रिजॉल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। डिस्प्ले पैनल हैपटिक टच सपोर्ट के साथ आता है। इसमें ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यही चिपसेट iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मॉडल का हिस्सा है। नए आईफोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा है।

iPhone SE 2020 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट शामिल हैं। नए आईफोन में टच आईडी बटन है। इसमें फेस आईडी सपोर्ट नहीं है जिसके अलग-अलग सेंसर्स की ज़रूरत पड़ती है।
 

दिखने में आईफोन एसई 2020 बहुत हद तक iPhone 8 की याद दिलाता है जिसे iPhone 7 के अपग्रेड के तौर पर सितंबर 2017 में लॉन्च किया गया था। नए फोन का डाइमेंशन 138.4x67.3x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • कमियां
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
डिस्प्ले4.70 इंच
फ्रंट कैमरा7-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
स्टोरेज64 जीबी
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन750x1334 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »