भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo Y22

कंपनी की Y-सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले और हुड के नीचे मीडियाटेक हेलियो G85 गेमिंग SoC दिया गया है

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo Y22

इसमें 50 मेगापिक्सल सेंसर और 5,000 mAh बैटरी है

ख़ास बातें
  • Vivo ने एक्सटेंडेड RAM 2.0 फीचर भी इसमें जोड़ा है
  • यह एंड्रॉयड 12-बेस्ड फनटच OS 12 पर चलता है
  • इसकी 5,000 mAh बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट देती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का स्मार्टफोन Y22 जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री इस सप्ताह की शुरुआत में इंडोनेशिया में शुरू हुई थी। कंपनी की Y-सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले और हुड के नीचे मीडियाटेक हेलियो G85 गेमिंग SoC दिया गया है। 

Vivo ने एक्सटेंडेड RAM 2.0 फीचर भी इसमें जोड़ा है जो स्टोरेज से 2 GB तक बॉरो करता है और इसका इस्तेमाल RAM के तौर पर परफॉर्मेंस को मजबूत करने के लिए होता है। इसमें 50 मेगापिक्सल सेंसर और 5,000 mAh बैटरी है। मुंबई के एक रिटेलर की ओर से शेयर किए गए पोस्टर से पता चलता है कि इसे देश में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसे क्रेडिट कार्ड पर खरीदने वालों और कुछ बैंकों के साथ क्रेडिट कार्ड EMI के लिए 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। पोस्टर में बताया गया है कि कैशबैक 30 सितंबर तक मिलेगा। इससे यह फोन के जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होने का संकेत मिल रहा है। 

स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y22 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर एक f/1.8 अपार्चर लेंस के साथ दिया गया है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल बोकेह सेंसर और एक f/2.4 अपार्चर लेंस भी है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है। यह एंड्रॉयड 12-बेस्ड फनटच  OS 12 पर चलता है और इसमें 6.55 इंच फुल HD डिस्प्ले है। यह एक्सटेंडेड RAM 2.0 फीचर के साथ है जिसे फोन के एडिशनल स्टोरेज के साथ 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 128 GB की स्टोरेज है जिसे एक माइक्रो SD कार्ड के साथ बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी 5,000 mAh बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट देती है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह स्मार्टफोन जल्द ही Starlit Blue, Summer Cyan और Metaverse Green जैसे कलर्स में उपलब्ध हो सकता है। वीवो हाल ही में हुवावे को पीछे छोड़कर चीन का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड बन गया है। इसमें प्रमुख भूमिका वीवो की एक्‍स सीरीज ने निभाई है। वीवो ने एक्स80 सीरीज से दूसरे ब्रैंड्स को चौंकाया है। ब्रैंड के प्रीमियम मार्केट शेयर में  लगभग 504 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Market, Smartphone, China, Vivo, Launch, Camera, Battery
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »