• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • प्रीमियम स्‍मार्टफोन मार्केट में Vivo ने 504% ग्रोथ के साथ गाड़े ‘झंडे’, पहली बार बनी नंबर 2, जानें कौन है नंबर 1

प्रीमियम स्‍मार्टफोन मार्केट में Vivo ने 504% ग्रोथ के साथ गाड़े ‘झंडे’, पहली बार बनी नंबर-2, जानें कौन है नंबर-1

चीन के प्रीमियम स्‍मार्टफोन सेगमेंट में वीवो की हिस्‍सेदारी 13 फीसदी पहुंच गई है। कंपनी सिर्फ Apple से पीछे है, जिसके पास 46 फीसदी मार्केट शेयर है।

प्रीमियम स्‍मार्टफोन मार्केट में Vivo ने 504% ग्रोथ के साथ गाड़े ‘झंडे’, पहली बार बनी नंबर-2, जानें कौन है नंबर-1

वीवो के प्रीमियम मार्केट शेयर में सालाना आधार पर 504 फीसदी की ग्रोथ हुई है।

ख़ास बातें
  • इस कैटिगरी में वीवो का मार्केट शेयर 13 फीसदी हो गया है
  • कंंपनी हुवावे से आगे निकल गई है, शाओमी, ओपो भी पीछे
  • सबसे आगे ऐपल है, जिसके पास 46 फीसदी मार्केट शेयर है
विज्ञापन
एक वक्‍त था, जब स्‍मार्टफोन मार्केट में प्रीमियम सेगमेंट में ऐपल (Apple) और सैमसंग (Samsung) जैसे ब्रैंड्स की बादशाहत होती थी। चाइनीज टेक कंपनियों को इसे चुनौती दी। हुवावे (Huawei) प्रीमियम स्‍मार्टफोन कैटिगरी में बड़ा नाम बनकर उभरी। हालांकि अमेरिकी प्रतिबंधों ने कंपनी की ग्रोथ को काफी गिरा दिया, उस खाई को भरा अन्‍य चीनी ब्रैंड्स ने। आज चीन समेत दुनियाभर के देशों में चीनी टेक ब्रैंड्स प्रीमियम स्‍मार्टफोन कैटिगरी में अपना मार्केट शेयर बढ़ा रहे हैं। हम जिन आंकड़ों की बात करने जा रहे हैं, वो चीन से जुड़े हैं और काउंटरपॉइंट रिसर्च (Counterpoint Research) में सामने आए हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीमियम सेगमेंट (400 डॉलर और उससे ऊपर) का मार्केट शेयर 2021 की दूसरी तिमाही में 31% से बढ़कर 2022 की दूसरी तिमाही में 33% हो गया है। हालांकि प्रीमियम हैंडसेट की यूनिट सेल्‍स में 10% की गिरावट आई है। इसके बावजूद इस सेगमेंट ने पूरे मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया है, क्‍योंकि ओवरऑल सेल्‍स में 14% की गिरावट है।

रिपोर्ट की सबसे खास बात है कि वीवो (Vivo) हुवावे को पीछे छोड़कर चीन का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रैंड बन गया है। इसमें प्रमुख भूमिका वीवो की एक्‍स सीरीज ने निभाई है। वीवो ने एक्स80 सीरीज से दूसरे ब्रैंड्स को चौंकाया है। ब्रैंड के प्रीमियम मार्केट शेयर में सालाना आधार पर 504 फीसदी की ग्रोथ हुई है। चीन के प्रीमियम स्‍मार्टफोन सेगमेंट में वीवो की हिस्‍सेदारी 13 फीसदी पहुंच गई है। कंपनी सिर्फ Apple से पीछे है, जिसके पास 46 फीसदी मार्केट शेयर है।

हुवावे के सबब्रैंड के तौर पर पहचाने जाने वाले ऑनर ने भी बड़ी छलांग लगाई है। आंकड़े बताते हैं कि ऑनर 9 फीसदी मार्केट शेयर के साथ छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यह Xiaomi और Oppo से भी आगे है। दोनों ब्रैंडों की हिस्‍सेदारी 8 फीसदी है। हुवावे ने सबसे ज्‍यादा मार्केट शेयर एक साल में गंवाया है। इसके बाद भी वह 11 फीसदी मार्केट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर है। शाओमी को भी एक फीसदी मार्केट शेयर का नुकसान हुआ है। 

खास यह भी है कि 1 हजार डॉलर से ऊपर के प्रीमियम सेगमेंट में Apple ने 147 फीसदी की ईयर ऑन ईयर ग्रोथ दर्ज की है। वह इस सेगमेंट में लीडर है। सैमसंग ने भी इस सेगमेंट में 133 फीसदी की ग्रोथ देखी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »