50MP कैमरा और 6GB RAM के साथ Vivo Y22 लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Vivo Y22 के 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इंडोनेशिया में IDR 2,399,000 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 12,867 रुपये है।

50MP कैमरा और 6GB RAM के साथ Vivo Y22 लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo Y22 में 6.55 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y22 में 6.55 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y22 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,867 रुपये है।
  • प्रोसेसर की बात की जाए तो यह MediaTek Helio G85 पर काम करता है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Vivo ने इंडोनेशिया में Vivo Y22 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन के फ्रंट में टियरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले दी गई है। वहीं इसका रियर पार्ट काफी शानदार है, क्योंकि वह फिंगरप्रिंट निशान और स्क्रैच से बचा रहता है। इसके अलावा Vivo के इस स्मार्टफोन में 90Hz डिस्प्ले, हीलियो जी85 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। आइए वीवो के इस नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo Y22 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Vivo Y22 की लंबाई 164.3, चौड़ाई 76.1, मोटाई 8.38mm और वजन 180 ग्राम है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.55 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 पर बेस्ड FunTouchOS 12 UI पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। यह फोन फोटोग्राफी के लिए नाइट मोड, पोट्रेट मोड, 50मेगापिक्सल मोड, बोकेह मोड, माइक्रो मोड, पैनोरोमा मोड, टाइम-लेप्स मोड और आई ऑटोफोकस मोड प्रदान करता है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो यह MediaTek Helio G85 पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB / 6GB RAM और 64GB / 128GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। यह 2GB RAM तक अतिरिक्त बढ़ाने के फीचर्स के साथ आता है, वहीं स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा भी बढ़ा सकते हैं। बैटरी की बैकअप की बात की जाए तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। अन्य फीचर्स में फेस अनलॉक, साइड फेसिंग फ्रिंगरप्रिंट स्कैनर और वाटरप्रूफ और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IPX4/X5 रेटिंग दी गई है।
 

Vivo Y22 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y22 के 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इंडोनेशिया में IDR 2,399,000 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 12,867 रुपये है। हालांकि अभी 6GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की कोई जानकारी नहीं है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन जल्द ही Starlit Blue, Summer Cyan और Metaverse Green जैसे कलर्स में उपलब्ध होगा।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y22, Vivo Y22 Specifications, Vivo Y22 Price
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »