• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • Apple के पूर्व एंप्लॉयी Dhirendra Prasad ने चुराई 140 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम

Apple के पूर्व एंप्लॉयी Dhirendra Prasad ने चुराई 140 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम

Dhirendra Prasad ने कंपनी के साथ सात वर्षों में लगभग 1,7 करोड़ डॉलर से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी

Apple के पूर्व एंप्लॉयी Dhirendra Prasad ने चुराई 140 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम

कंपनी को कई वर्षों बाद इस धोखाधड़ी का पता चला था

ख़ास बातें
  • एक अमेरिकी अदालत में Dhirendra ने खुद को दोषी माना है
  • वह कंपनी के लिए परचेज का काम करता था
  • इस मामला का खुलासा कई वर्ष बाद हुआ था
विज्ञापन
आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के एक पूर्व एंप्लॉयी ने कंपनी के साथ कई तरीकों से धोखाधड़ी करने का अपराध माना है। Dhirendra Prasad ने रिश्वत लेने, इनवॉयस को बढ़ाने, पार्ट्स चुराने और आइटम्स  को प्राप्त किए बिना उनके लिए भुगतान करने जैसे तरीकों से कंपनी के साथ सात वर्षों में लगभग 1,7 करोड़ डॉलर से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी। 

एक अमेरिकी अदालत में Dhirendra ने खुद को कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का दोषी माना है। एक लिखित बयान में उसने Apple की ग्लोबल सर्विस सप्लाई चेन में एक बायर के तौर पर काम के दौरान कई तरीकों से धोखाधड़ी की थी। इस वर्ष मार्च में कैलिफोर्निया के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में Apple ने अपने पूर्व एंप्लॉयी Dhirendra के खिलाफ लाखों डॉलर की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। Dhirendra ने 2018 तक Apple के लिए काम किया था। उसकी जिम्मेदारियों में कंपनी के लिए वेंडर्स से पार्ट्स और सर्विसेज खरीदना शामिल था। 

कोर्ट में Dhirendra ने माना कि वह कई वर्षों से रिश्वत लेने, इनवॉयस की रकम बढ़ाने, पार्ट्स चुराने और कभी प्राप्त नहीं किए गए आइटम्स और सर्विसेज के लिए भुगतान करने जैसे तरीकों से कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। इससे Apple को 1.7 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था। उसने बताया कि इस धोखाधड़ी में उसके साथ Robert Hansen और Don Baker भी शामिल थे, जिनकी फर्मों का Apple के साथ कारोबार था। इन दोनों पर अलग आपराधिक मामलों में आरोप लगाए गए गए थे। Hansen और Baker ने भी धोखाधड़ी में शामिल होने को माना है। 

iPhone की सप्लाई में अगले महीने कमी हो सकती है। कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों के कारण Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की चीन की बड़ी फैक्टरी में प्रोडक्शन लगभग 30 प्रतिशत घट सकता है। हालांकि, Foxconn ने Shenzhen शहर में मौजूद अपनी एक अन्य फैक्टरी में प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना बनाई है। Foxconn ने बताया है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश हो रही है और फर्म के अन्य प्लांट्स में प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। Apple भी iPhone का चीन और भारत में प्रोडक्शन करती है। कंपनी ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »